ट्रेलर ने मंदिर को किया क्षतिग्रस्त आक्रोषित ग्रामीणों ने दो घंटे रांची गुमला मार्ग को किया जाम..
भरनो/गुमला : एनएच 43 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो ब्लॉक चौक सर्विस सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर को एक मालवाहक ट्रेलर वाहन ने शुक्रवार की सुबह क्षतिग्रस्त कर दिया। सर्विस रोड पर छोटे वाहन आ जा सकते हैं। परंतु जबरदस्ती टेलर घुशाकर मंदिर को छतिग्रस्त किया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क के दोनों किनारे जाम कर दिया। जिसकी अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने की सड़क जाम 10 बजे से 12:30 बजे तक रहा। फलस्वरूप गुमला रांची मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे यात्री काफी परेशान दिखे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कम्पनी आरकेडी द्वारा लापरवाही तरीके से काम किया जा रहा है। ,ब्लॉक चौक स्कूल चौक में सड़क की स्थिति दयनीय है। बिना सड़क पूर्ण किए शुक्रवार से नागफेनी टोल प्लाजा में टोल टैक्स भी चालू कर दिया गया है। ग्रामीण एनएचआई के परियोजना निदेशक राजीव रंजन को बुलाने की मांग रहे थे।थाना प्रभारी कंचन प्रजापति और सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस जवानों के साथ जाम स्थल पर डटे रहे। फिर सड़क जाम को लेकर बीडीओ कार्यालय में एनएचएआई के परियोजना निदेशक राजीव रंजन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर वार्ता हुई । जहां ग्रामीणों द्वारा कई मांगे रखी गईं। उसके बाद सड़क जाम खोल दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,भाजयुमो अध्यक्ष मुरारी केशरी,बजरंग दल अध्यक्ष सुदामा केशरी,रामानंदन शाही,गौतम मिश्रा,अशोक केशरी,देवकुमार गुप्ता,संजय गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,शिव कुमार केशरी, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।…







