भरनो। गुमला : रविवार की रात भरनो प्रखंड अंतर्गत ग्राम पहाड़केशा निवासी शौकत खान के पुत्र रौनक खान की शादी समारोह के उपलक्ष में आयोजित प्रीतिभोज में कई गणमान्य लोगों की गरिमामई उपस्थित ने शादी समारोह को जीवंत कर दिया। सिसई विस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुसारण होरो मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर वर वधु को सुख में दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम,वरिष्ठ कांग्रेसी अफरोज खान सहित कई लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
वहीं शादी समारोह के अवसर पर अतिथियों एवं ग्रामीणों के लिए आयोजनकर्ता शौकत खान के द्वारा कव्वाली प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटन विधायक जिग्गा सुसरण होरो,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उत्तर प्रदेश के मशहूर कव्वाल आसिफ सुल्तानी एवं पश्चिम बंगाल बंगाल की नेहा नाज ने अपने बेहतरीन मखमली आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं एक से बढ़कर एक कव्वालियों की प्रस्तुतियों से शमा बांधा श्रोता रात भर कव्वाली प्रोग्राम में झूमते रहे। कार्यक्रम में पारिवारिक सदस्यों के अलावा हजारों ग्रामीणों ने शिरकत किया।






