भरनो। गुमला : भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची गुमला मुख्य मार्ग भड़गांव बाजार के समीप गुरुवार अहले सुबह 6 बजे एक बेकाबू हाईवा ने मालवाहक टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे माल वाहक टाटा मैजिक सड़क से दूर जा गिरी और पलट गई, दुर्घटना इतना भीषण थी कि माल वाहक गाड़ी में सवार चार लोगों की तत्काल ही मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह ऐसा लगा जैसे रांची गुमला सड़क मानो खून की प्यासी हो गई है। बेपरवाह हाईवा चालक ने पांच लोगों की जिंदगी छीन ली।
प्राप्त सूचना के अनुसार रांची की ओर से मालवाहक टाटा मैजिक में सवार होकर आठ लोग गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। कुछ लोग गाड़ी के सामने बैठे थे वहीं 6 लोग गाड़ी की डाला में माल के साथ बैठे हुए थे तभी रांची की ओर से आ रही हाईवा गाड़ी ने मालवाहक टाटा मैजिक गाड़ी को बुरी तरीके से टक्कर मार दी जिससे टाटा मैजिक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से काफी दूर जाकर गिरी मालवा गाड़ी में बैठे संजय कुमार भुईया (22) हजारीबाग,सुनील कुमार 30 हजारीबाग, बजरंग कुमार 35 धुर्वा रांची, आशीष माझी 25 की तत्काल ही मौत हो गई, वही बालेश्वर साहू 48 वर्ष चतरा निवासी का इलाज के क्रम में रिम्स रांची में मौत हो गई। टाटा मैजिक वाहन चालक ड्राइवर सरोज गंभीर स्थिति में रांची में इलाज रत है जबकि सुनील भुईया 22 एवं अनिल भुईया 32 हजारीबाग निवासी को हल्की छोटे आई दोनों स्वस्थ हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बालू परिवहन करने वाले हाईवा गाड़ी लगातार अत्यधिक रफ्तार से राची गुमला मार्ग चलते हैं जिसके वजह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं घट रही है और चपेट में छोटे वाहन चालक एवं सवारी आ रहे हैं जिनकी तत्काल ही मृत्यु हो जा रही है। लगातार सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश फैला हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि इन पांच मौत का जिम्मेदार कौन है प्रशासन बालू गाड़ियों पर कार्रवाई करें बालू गाड़ी का नाम आने से ही प्रशासन चुप्पी साध लेती है जिसके वजह से कई मासूम जिंदगियां छीन रही है इसका तत्काल रास्ता ढूंढने की आवश्यकता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।
भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बतलाया दुर्घटना करने वाली हाईवा एवं टाटा मैजिक को जप्त कर थाना लाया गया है कानूनी कार्रवाई की जा रही है,सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिन्हित करते हुए लाइट,सुरक्षा बोर्ड, रेडियम लगाने के लिए एनएचआई को कई एक बार पत्राचार किया जा चुका है। परंतु एनएचआई ने चुप्पी साध रखी है जिसके वजह से ब्लैक स्पॉट में लगातार दुर्घटनाएं घट रही है और लोगों की मृत्यु हो रही है।




