20.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

चीक बड़ाईक समिति की महत्वपूर्ण बैठक, समाज में सुधार हेतु कई बिंदुओं पर की गई चर्चा

चीक बड़ाईक समिति की महत्वपूर्ण बैठक, समाज में सुधार हेतु कई बिंदुओं पर की गई चर्चा।

गुमला : करौन्दी रंथ बगीचा में चीक बड़ाईक समिति जिला गुमला का एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । चीक बड़ाईक समिति गुमला के अध्यक्ष श्री ननकु चीक बड़ाईक की अध्यक्षता मे आयोजन किया गया ।
बैठक का संचालन श्री वीरेंद्र बड़ाईक के द्वारा किया गया।

बैठक का मूल उद्देश्य रहा है की चीक बड़ाइक समुदाय को एक जुट करना और सरकार के द्वारा संचालित योजना से जोड़ना। चीक बड़ाइक प्रचलित आदिवासी समुदाय हैं, परन्तु इस समुदाय के लोग अपने अपने जीविकापर्जन में वयस्त रहने कारण अपने ही अस्तित्व पर ग्रहण मंडराते देख भयभीत हो रहे हैं। चीक बड़ाइक एक प्राचीन काल से आदिवासी समुदाय हैं परन्तु आदिवासी जाती प्रमाण पत्र निर्गत कराने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इन जैसे तमाम परेशानियों को समाधान करने तथा सरकार के सभी नियमों को पालन करते हुए मुख्य मार्ग से जुड़ कर अपने समुदाय के प्रति सजग रहने का प्रण लिया ।

चीक बड़ाईक समिति गुमला की बैठक में मुख्य 4. बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया।

1.चीक बड़ाइक समुदाय के लोगों को जाती प्रमाण पत्र बनवाने में छः विन्दु, ग्राम सभा से प्रमाणित,तथा शपथ पत्र /हलपनामा को हटावना।

  1. छेका प्रथा जो अभी कुछ सालों से प्रचलित किया गया है ये सिर्फ दिखावा है इससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है,जबकि चीक बड़ाइक समुदाय में परम्परिक रितिरीवाज के आधार पर सूत बंधनी, मंगनी एवं दामगनी जैसे नेग दस्तूर किया जाता था जिसमें दोनों ओर से 3,5,7,9 तथा 11 लोग ही आ जाकर दस्तूर को संपन्न किया करते थे।अगर छेका जैसे सामुदायिक विपरीत नियमों को लागु किया जाता है तो ओ दिन दूर नहीं जब तिलक दहेज़ जैसे नियम लागु ना हो।
    3.चीक बड़ाईक युवा समिति गुमला को सुचारु रूप से संचालन करने के लिए समिति का नाम से एक बैंक बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा गुमला मे खोला जाय, इसके लिए सर्वसहमति से बैंक प्रस्ताव भी बनाया गया और बहुत जल्द खाता खोलने की बात कहा गया।

3.जिला स्तरीय चीक बड़ाईक युवा सम्मलेन हेतु बैठक उपस्थित सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 10 मई 2026 दिन रविवार विश्व मातृ दिवस के अवसर पर आयोजन किया जाएगा।

5.युवा सम्मेलन का आयोजन हेतु फंड का व्यवस्था को लेकर चर्चा किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि युवा सम्मलेन हेतु एकटिव सदस्यों के द्वारा कम से कम 500 रू और अगर कोई व्यक्ति चाहे तो अपनी इच्छानुसार 500 रू से अधिक का भी सहयोग करेंगे तथा परिवार स्तर पर कम से कम 200रू का सहयोग प्रदान करना

बैठक को सफल बनाने में महिला -पुरुष, भाई -बहन के द्वारा बढ़ चढ़कर उपस्थित होकर बैठक में सहभागिता देखने के लिए मिला।

उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा जो भी बाते हुआ सराहनीय रहा। इस बैठक को अध्यक्ष ननकु चीक बड़ाइक महोदय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक का समापन किया गया।
सभा के अंत में सभी उपस्थितियोँ के लिए जलपान का भी वेवस्था किया था जिसे सभी उपस्थित ग्रहण कर अपने अपने निवास स्थान के लिए रवाना हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles