थाना प्रभारी पहुंचे स्कूल चलाया जागरूकता अभियान, सफलता के गुरु भी सिखाए…
भरनो/करंज :करंज थाना प्रभारी आशीष केसरी के नेतृत्व में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कानारोवा में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस निमित थाना प्रभारी ने बतलाया कि स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य रूप से मानव तस्करी,प्रेम प्रसंग,नशापन,साइबर अपराध सड़क,सुरक्षा,डायन प्रथा के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाकर बच्चों को जागरूक किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और मुख्त: बच्चे अभी एंड्रॉयड फोन का भी इस्तेमाल करते हैं इसलिए इन्हें साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा मानव तस्करी,नशापान के बारे में विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिससे बच्चे सुरक्षित समाज का निर्माण में सहायक बन सके। इमरजेंसी की स्थिति में डायल 112 के बारे में भी जानकारी दी गई। कानून से जुड़ी कई जानकारी को स्कूली छात्र छात्राओं से साझा की गई,वहीं थाना प्रभारी के स्कूल आगमन पर बच्चों में उत्साह का माहौल रहा,थाना प्रभारी में बच्चों का करियर काउंसलिंग कर सफल होने के गुरु भी सिखाए। मौके पर थाना प्रभारी आशीष केसरी के अलावा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं के अलावा सैकड़ो छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।…





