पेयजल संबंधी मिली थी शिकायत किया उसका निवारण…
भरनो/गुमला : अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर क्षेत्र भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की खिलाड़ी सुमति उरांव का लोनड्रा गाँव पहुंचे हुए थे। जहां सुमति उरांव के घर जाकर परिवार को मिलने वाली लाभ एवं स्थिति का अवलोकन किए थे।उसी दौरान लोनड्रा गांव में पेयजल की दिक्कत एवं जल मीनार खराब होने की सूचना मिली थी तत्पश्चात अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर ने पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को तत्काल जलमीनार को ठीक करने का निर्देश दिया था अंचल अधिकारी के निर्देश पर वहां पर जल मीनार को दुरुस्त किया गया साथ ही सुमति उरांव के पिता फिरू उरांव का आयुष्मान कार्ड बनवाकर अंचल अधिकारी ने उन्हें दिया उसी दरमियान सुमति उरांव के पिता फिरू उरांव बतलाया था कि वह मुख्यतः कृषक है और खेती-बड़ी करके ही अपनी आजीविका चलाते हैं।अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर ने अन्य कृषि संबंधी लाभ दिलाने का भरोसा दिए। साथ ही उनको बधाई भी दिए कि उनकी पुत्री सुमति उरांव ने कठिन परिश्रम कर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में जगह बनाकर बतौर खिलाड़ी भारत देश का प्रतिनिधित्व किया और भरनो प्रखंड एवं गुमला जिला का नाम रोशन की।…





