24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा

23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को मतगणना

रांची : राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगर निकाय आम चुनाव 2026 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग द्वारा हो चुका है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुरा कर लिया जायेगा। इसके साथ ही अर्थात् घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है, आदर्श आचार संहिता केवल नगर निकाय क्षेत्र में ही लागू रहेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं।

जानिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत कब से

आयोग के अनुसार नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू होगा।
नामांकन दाखिल करने की तिथि : 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026
नामांकन पत्रों की समीक्षा : 5 फरवरी 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2026
निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन : 7 फरवरी 2026

मतदान कब होगा

नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

मतगणना कब होगा

चुनाव परिणामों की घोषणा 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि नगर निगम की कमान किसके हाथों में जाएगी।

प्रशासनिक तैयारियो में तेजी

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

झारखंड कुल वार्ड

झारखण्ड राज्य में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 1087 वार्ड में चुनाव कराया जाना हैं जिसे लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं

बैलेट पेपर से होगा मतदान

इस बार झारखण्ड नगर निकाय के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की तैयारी की जा रही हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles