30.6 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

ढाई साल बाद मानव तस्करी की शिकार आदिवासी बेटी हुई बरामद, पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़ा

चैनपुर। गुमला : चैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मानव तस्करी का शिकार युवती को किया राजस्थान से बरामद।

चैनपुर थाना कांड संख्या 49/25 एवं 05/26 दर्ज के आलोक में पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम दिल्ली में दिल्ली पुलिस की सहायता से कई जगह ताबड़तोड़ छापेमारी की परंतु चैनपुर पुलिस को उक्त युवती का दिल्ली में आता पता नहीं चल पा रहा था वैसे ही स्थिति में वैज्ञानिक स्रोत से छानबीन करते हुए पुलिस राजस्थान पहुंची जहां से पीड़ित युवती को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया।

आपको ज्ञात होगा कि चैनपुर थाना क्षेत्र से नाबालिक युवती को एक महिला मानव तस्कर के द्वारा 2023 में खेत में काम करने के दौरान रांची घूमने के बहाने ले जाकर दिल्ली में बेच दी थी। तब परिजनों के द्वारा थाने में केस दर्ज किया गया था परंतु पीड़ित युवती का कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया था पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के पीपीआर लाइव इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता के साथ मानव तस्करी की खबर को प्रसारित एवं प्रचारित किया था तत्पश्चात पुन: चैनपुर थाना में मानव तस्करी का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर युवती का खोजबीन जारी किया गया और राजस्थान से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पीड़ित युवती के सकुशल बरामद होने से परिजनों एवं गांव में खुशी की लहर है पीड़ित परिवार से बातचीत करने पर उन्होंने चैनपुर पुलिस का धन्यवाद किया है साथ ही कहा पुलिस ने तत्परता दीखाते हुए दिल्ली एवं राजस्थान में अथक प्रयास कर बेटी को सकुशल हमें सौंप दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles