30.6 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

मानव तस्करों का सिंडिकेट सक्रिय, आदिवासी बेटी को बेच दिया दिल्ली में

पुलिस पब्लिक रिपोर्टर ने प्रमुखता से मानव तस्करी का खबर को किया प्रसारित, पुलिस ने किया आरोपी के विरुद्ध कांड दर्ज।

चैनपुर/गुमला : चैनपुर थाना क्षेत्र में मानव तस्कर सक्रिय आदिवासी बेटी की मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला का खुलासा।

प्राप्त सूचना के अनुसार थाना चैनपुर जिला गुमला निवासी आदिवासी बेटी को मानव तस्कर पुपेन एक्का तिगावल थाना चैनपुर निवासी के द्वारा 2023 ईस्वी में पीड़िता के घर से बहला फुसलाकर रांची ले गई उसके उपरांत दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया। कई दिनों तक बेटी घर नहीं लौटी तो लकवा ग्रस्त पिता एवं मां काफी खोजबीन करने लगे तब दिल्ली में पीड़िता के होने का सूचना मिला तब परिजन मानव तस्कर महिला पुपेन एक्का को लेकर दिल्ली पहुंचे परंतु महिला तस्कर उसके माता-पिता को छोड़कर फरार हो गई परिजन अंतिम में मायूस होकर खाली हाथ दिल्ली से घर लौट आए।

ऐसे हुआ मानव तस्करी का भंडाफोड़

पीड़िता का राजस्थान में आधार अपडेट कराया गया आधार अपडेट होने के उपरांत पोस्ट के द्वारा प्रियंका के मूल पते पर उसका आधार का एक प्रति पहुंचा जिसे परिजन देखकर दंग रह गए, पीड़िता का आधार कार्ड में छपी फोटो में सिंदूर एवं मंगलसूत्र पहने हुए दिखाई पड़ी जिसे देखकर परिजन व्याकुल हो गए और अनुमान लगाने लगे की मानव तस्करों के द्वारा मोटी रकम वसूलकर कहीं पर शादी कर दी गई बेटी को सकुशल वापस लाने के लिए कई जगह गुहार लगाने लगे पीड़िता को जिस वक्त मानव तस्कर द्वारा दिल्ली में बेचा गया था वह महज 16 वर्ष की उम्र में थी अभी वर्तमान में आधार में पीड़िता की उम्र 18 वर्ष है।

परिजनों के द्वारा पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता संदीप चिक बड़ाईक को सूचना दी इसके उपरांत पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के डिजिटल मंच पीपीआर लाइव इंडिया में प्रमुखता के साथ मानव तस्करी की खबर को प्रसारित किया गया,फलस्वरुप चैनपुर पुलिस के द्वारा मानव तस्कर पुपेन एक्का के विरुद्ध वादी अनिल एक्का के आवेदन के आलोक में मानव तस्करी का मामला कांड संख्या 49/25 दर्ज करते हुए मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles