भरनो/गुमला :भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे प्रखंड स्तरीय स्टेडियम को हस्तगत करने हेतु विशेष बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम की उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम को हस्तगत करने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व मुखिया रतिया उरांव के द्वारा सुझाव दिया गया स्टेडियम के अंदर में जतरा खुटा है उसे पूरे पारंपरिक विधि विधान से दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा तथा प्रखंड प्रशासन से मांग की गई पूर्व में जो भी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति थी उसके लिए सौंदर्यकरण कर उसे पुनः स्थापित किया जाए। एवं स्टेडियम के नामकरण हेतु कई स्वतंत्रता सेनानियों के नाम को प्रस्ताव में दर्ज किया गया। इनकी बातों का सभी ने समर्थन किया। तथा सभी लोगों ने अपने सुझाव दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को खेलने कूदने के लिए स्टेडियम का निर्माण किया गया है इसमें किसी प्रकार की बधा व्यवधान उत्पन्न करने से समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। आगामी 15 अगस्त हम लोग भव्य तरीके से स्टेडियम में ही मनाएं 25 तारीख तक जो भी प्रक्रिया है उसे पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी पतित पावन शाही,पूर्व मुखिया कपिल गोप,पाड़हा अध्यक्ष लधुवा उरांव, ग्राम प्रधान ललित उरांव,मुखिया प्रतिनिधि शिव केसरी, जुगल उराव, राजेंद्र उरांव,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





