24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

धरती आबा जनजातीय शिविर का हुआ आयोजन

धरती आबा जनजातीय शिविर का हुआ आयोजन…

भरनो/गुमला : जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष शिविर भरनो प्रखण्ड के पंचायत मरासिल्ली के तीन गांव मरासिल्ली,कुसुम्बाहा,सिंगरौली में शिविर लगाया गया। बारिश के बावजूद तीनों जगह जनजातीय परिवार के काफी लोग उपस्थित थे। जनजातीय परिवार को कल्याणकारी योजना से आच्छादित करने हेतु सभी विभाग के स्टाल लगाए गए जिसमें संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी लाभ देने हेतु उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से जनजातीय परिवार के लोगों को कल्याणकारी योजना जैसे आधार कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना,वृद्धा विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सिकल सेल टेस्टिंग, कास्ट सर्टिफिकेट बनाना, राशन कार्ड बनाना एवं नाम जोड़ना, मनरेगा में 100 दिन का रोजगार देना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। जनजातीय क्षेत्र में नशापन की समस्या बनी रहती है। नशामुक्त भारत बनाने के लिए शिविर में उपस्थित लोगों को शपथ कराया गया। बाल विकास परियोजना की तरफ से गोद भराई तथा अननप्रास का कार्य जिसमें जुड़वा बच्चा आकाश एवं बादल को कराया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कृष्ण ओहदार ,जेएसएलपीएस के बीपीएम नील कंठ कच्छप, रश्मि कुमारी, महिला पर्यवेक्षक उर्मिला देवी सहित सभी विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles