24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की बैठक में हुआ विस्तार, महताब आलम के साथ अन्य को मिली जिम्मेदारी

रांची : प्रेस क्लब रांची में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ऐमिम) की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड में सदस्यता अभियान को गति देना और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना था।बैठक में झारखंड प्रदेश कमेटी, जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन किया एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह- हैदराबाद सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में, आप तमाम लोगों की संगठन के प्रति आस्था एंव निष्ठा के साथ-साथ कार्यकुशलता, कर्मठता एवं योगदान को दृष्टिगत रखते हुए झारखण्ड प्रभारी माजिद हुसैन साहब के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में इंतखाब आलम,प्रदेश महासचिव सह द० छोटानागपुर प्रमण्डल प्रभारी,डॉ० मो० नसीम अंसारी,प्रदेश महासचिव सह संथाल परगना प्रभारी,राशिद हुसैन (बाबर खाँ) प्रदेश महासचिव, अफजल सिद्दीकी,प्रदेश महासचिव सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल प्रभारी, महताब आलम,प्रदेश महासचिव (संगठन), कैस अहमद अंसारी, प्रदेश सचिव (संगठन),मो० इब्राहीम जावेद प्रदेश सदस्यता प्रभारी सह संयुक्त प्रभारी उ० छोटानागपुर प्रमण्डल, हाजी मो० तनवीर आलम प्रदेश सचिव, काज़ी अब्दुल मुकीत प्रदेश सचिव, सालिक जावेद,प्रदेश साचिव सह कोल्हान प्रभारी, मोहम्मद अर्श प्रदेश सचिव,शोऐब कलाम, प्रदेश सचिव, बजरंग लोहरा,प्रदेश सचिव,मो० शमीम, प्रदेश संयुक्त सचिव, अब्दुल लतीफ अंसारी,प्रदेश संयुक्त सचिव, मौलाना मोकर्रम मदनी प्रदेश संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, सीमा परवीन, प्रदेश संयोजिका (महिला विंग ) रांची महानगर जिला अध्यक्ष राशिद जमाल और रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष अरशद अयूब को बनाया गया.
महताब आलम प्रदेश महासचिव ( संगठन )ने अपने संबोधन में कहा कि एआइएमआइएम झारखण्ड संगठन मजलिस की तहरीक को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे जन सेवा, सामाजिक न्याय और राजनीतिक जागरूकता के मिशन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles