24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

हॉकी टूर्नामेंट में विजेता उपविजेता टीम को मिला नग़द व खस्सी

पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन 112 टीमों ने भाग लिया।

विजेता उपविजेता टीम को नग़द व खस्सी उपहार स्वरूप दिया गया।

भरनो/गुमला : भरनो प्रखण्ड के मलगो जंगली टोली में पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट में फाइनल मैच का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जिग्गा सुसारण होरो सम्मिलित हुए बिशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला सचिव सह पंचयात समिति सदस्य जहांगीर आलम, झामुमो अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा,मुखिया जयराम उराव, अभिषेक लकड़ा,हाफिज इमामुद्दीन अशरफी, हाफिज कासिम रिजवी आदि सम्मिलित हुए। कुल 112 टीमों ने भाग लिया। दो भागों में हॉकी मैच का आयोजन हुआ जिसमें कैश मनी प्राइज मैच एवं खस्सी प्राइज मैच का आयोजन किया गया। विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया साथ ही खेल में कैरियर निर्माण के क्षेत्र में असीम संभावनाओं का जिक्र किया। ग्रामीण क्षेत्र में हॉकी के इस महासंग्राम का आयोजन करने के लिए आयोजन कमेटी को बधाई दिए। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिला सचिव सह पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने ग्रामीण क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन कमिटी को बधाई दिए साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीम टेटे, ब्यूटी डांग सहित और खिलाड़ियों का उदाहरण देकर खेल के क्षेत्र में कैरियर निर्माण की संभावनाओं को खिलाड़ियों को अपने जीवन में आत्मसात कर बेहतर खेलने हेतु प्रेरणा दिए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा छुपी हुई है बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है आप सब भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं,अपने खेल को निखारे। उन्होंने कहा कि गुमला जिला पूरे विश्व में खेल नगरी के रूप में विश्व विख्यात है।

*कैश मनी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट* 

विजेता टीम जियो और जीने दो सनम स्टार क्लब पीपर टोली रही 20 हज़ार नकद पुरस्कार दी गई।
उपविजेता आताकोरा की टीम रही 15 हज़ार नगद राशि दी गई।
तीसरे स्थान पर कैरो की टीम रही 10 हज़ार की राशि दी गई।
चौथे स्थान पर सहारा युवा क्लब खटको रही 8 हज़ार नकद राशि दी गई।

  *खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट* 

विजेता जैरा की टीम रही विशाल खस्सी उपहार स्वरूप दिया गया।
उपविजेता खरतंगा की टीम बनी उपहार स्वरुप खस्सी दिया गया।
तीसरे स्थान पर सेरेंगलोया की टीम रही
चौथे स्थान पर सैन्दा की टीम रही।
पांचवें स्थान पर कैरो की टीम रही।

हॉकी के इस महासंग्राम के आयोजन में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बसंत उराव, सचिव सोमा उराव, कोषाध्यक्ष राजेश उराव, ग्राम प्रधान रंथू उराव,पहान झड़िया उराव,राजेश महली,कमेंद्र उराव,कामेश्वर उराव,सुनील उराव, अमर उराव,प्रकाश उराव के सहयोग से आयोजन सफल हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles