30.6 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, हर तरफ शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ… बता दें कि शिबू सोरेन पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है। इस दुखद खबर के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। यह समाचार सुनते ही पूरे राज्य और देश में शोक की लहर दौड़ गई है। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं, जिन्होंने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका जीवन आदिवासी हितों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। 81 साल के गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। एक साल से डायलिसिस पर थे। वे डायबिटीज से भी पीड़ित थे।

दीशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित। 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

विधानसभा का मॉनसून सत्र राष्ट्रीय शोक के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles