भरनो/गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के भरनो बस्ती में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुकेश कुमार उर्फ छोटू के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 2:50 लाख नगद सहित 3 लाख रु मूल्य के सोना चाँदी के जेवर ले उड़े।..
प्राप्त सूचना के अनुसार मुकेश कुमार उर्फ छोटू घर बंद कर अपना इलाज कराने बीते गुरुवार रांची के किसी निजी अस्पताल में गए हुए थे। सोमवार की सुबह जब छोटू अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर घर लौटे तो देखा सामने का दरवाजा जिस तरह से बंद था वैसा ही था परंतु घर के अंदर जाने के बाद सामान बिखरा पड़ा था गोदरेज एवं बक्सा का लॉक तोड़कर उसमें रखे लगभग ढाई लाख रुपया नगद के अलावा तीन लाख रु मूल्य के सोने चांदी के जेवर चोर चोरी कर ले गए वही बच्चों के रखे गुल्लक को भी चोरों ने नहीं छोड़ा उसे भी ले गए। घर के पीछे का दो दरवाजा टूटा हुआ था। चोरी होने का आभास होते ही भरनो थाना को सूचना दी गई मौके पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति एवं सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पहुंचे एवं जांच पड़ताल में जुट गए हैं।15 दिनों के अंदर बेखौफ़ चोर गिरोह ने भरनो में तीन चोरी की घटना के साथ फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। भरनो पुलिस के द्वारा निरंतर रात्रि गश्ती के बावजूद चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सेंधमारी करने में कामयाब रहे। वहीं पुलिस हर बिंदु पर छानबिन कर रही है।





