चैनपुर/गुमला : चैनपुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जीएल चर्च अधीनस्थ लूथरन बालिका छात्रावास में अवैध रूप से चल रहे कौशल विकास केंद्र प्रशिक्षण केंद्र को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन बड़ा एवम चर्च मंडली के द्वारा ताला जड़ दिया गया।
मामला कुछ इस प्रकार से है बिगत 10 माह से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर तेलेस्फोर टोप्पो बिना किसी अनुमति के लूथरन बालिका छात्रावास में प्रशिक्षण केंद्र का संचालन कर रहे थे। सीएमओ ट्रेनिंग मशीन,कंप्यूटर सहित कई तरह प्रशिक्षण के नाम पर अवैध तरीके से बालिका छात्रावास को कब्जा कर रखा हुआ था।कई एक बार चर्च मंडली के द्वारा अनुमति चिट्ठी की मांग की जा रही थी परंतु डायरेक्टर के द्वारा टालमटोल कर नहीं दिखलाया जा रहा था। तब चर्च मंडली के सदस्यों के द्वारा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन बड़ा को इसकी सूचना देकर जांच करने का मांग की गई थी। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एक सप्ताह पूर्व में कौशल विकास केंद्र के डायरेक्टर तेलेसफोर टोप्पो से जीएल चर्च अधीनस्थ लूथरन बालिका छात्रावास में कौशल विकास केंद्र चलाने का कागजात की मांग कीया ,किंतु संचालक के द्वारा कोई कागज नहीं दिखलाया जा रहा था और बार-बार टालमटोल किया जा रहा था तब निर्धारित तिथि रविवार 20-7-25 को कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा स्थल निरीक्षण कर कौशल विकास केंद्र में कार्यरत कर्मी से परमिशन लेटर एवं सरकार से एग्रीमेंट की कॉपी की मांग की गई डायरेक्टर तेलस्फोर टोप्पो के द्वारा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार दिखलाते हुए वह चर्च मंडली एवं अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित भी नहीं हुए तथा उसके कर्मी के द्वारा भी कोई कागज नहीं दिखलाया गया तब चर्च मंडली के सदस्य एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने अवैध रूप से बालिका छात्रावास को कब्जा कर प्रशिक्षण केंद्र में कार्य करने वाले कर्मियों को खाली कर जाने का आदेश दिया तथा महिला छात्रावास में ताला जड़ दिया गया। वही इस संबंध में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन बाड़ा पदाधिकारीयों से अवैध रूप से बालिका छात्रावास को कब्जा कर इस्तेमाल करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर चर्च मंडली के सदस्य राजेन केरकेट्टा,सलोन तिर्की, बिलीचदान कुजूर, सजीत टोप्पो, नवीन मिंज, एर्मिया लकड़ा, मनोज तिर्की, नेयन कुजूर, रूपा बाड़ा, उषा कुजूर, ग्रेस मिंज इत्यादि उपस्थित रहे।







