चैनपुर/कुरूमगढ़ : कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़ामाड़ के जंगल से अवैध साल का बोटा परिवहन करते हुए बोलोरो पिकअप वाहन तथा बोलेरो जप्त करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कुरूमगढ़ थाना प्रभारी मुनेश तिवारी अहले सुबह 4:00 बजे ओड़ामाड़ के जंगल में छापामारी किया। छापामारी के दौरान पिकअप गाड़ी वाहन संख्या JH01EV 1273 में 6 पीस अवैध साल का बोटा लदा हुआ था। अवैध साल का बोटा लदा हुआ पिकअप को बोलेरो गाड़ी वाहन संख्या JH01F12 9568 से रेकी कर रहे थे। कुरूमगढ़ थाना के द्वारा दोनों वाहनों को तत्काल जप्त किया गया।साथ ही साल का बोटा भी बरामद किया गया। अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें (1)उपेंद्र कुमार पिता भमन महतो ग्राम कोटाम थाना गुमला(2) आशुतोष कुमार पिता उपेंद्र कुमार ग्राम कोटाम थाना गुमला(3)लड्डू लाल पिता गुलजार आलम हिन्दपीड़ी रांची (4) शमशेर पिता अब्दुल अंसारी हिन्दपिड़ी रांची (5) मोहम्मद असबी पिता मोहम्मद असगर हिन्दपिड़ी रांची इस कांड में संलिप्त थे। पाँच गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेजा गया।






