24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

सीसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ, स्वच्छता शपथ के साथ शुरू हुआ 15 दिवसीय विशेष अभियान

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आज “स्वच्छ भारत मिशन” के अंतर्गत आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ हुआ। यह 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान 16 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह द्वारा कर्मियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाकर की गई।

इस अवसर पर सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह के साथ-साथ निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार तथा विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

शपथ के उपरांत, अपने संबोधन में श्री एन. के. सिंह ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता पखवाड़ा हमारे लिए सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक संकल्प है– स्वच्छ सोच, स्वच्छ कार्यस्थल और स्वच्छ पर्यावरण के लिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वयं स्वच्छ रहने से हमारा कार्य पूर्ण नहीं होता। हमें दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा और इसके लाभों को समझाना होगा। जब स्वच्छता एक सामूहिक आदत बनेगी, तभी हम एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की ओर बढ़ पाएंगे।”

“स्वच्छता पखवाड़ा” का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाना एवं सामूहिक भागीदारी को प्रेरित करना है। इस वर्ष की थीम “स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है”
है, जो नागरिकों, कर्मचारियों और समुदायों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करती है।

अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ

• स्वच्छता शपथ का आयोजन

• सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान

• जूट व कपड़े के थैलों का वितरण (बाजारों और ग्रामीण इलाकों में)

• नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता संदेश का प्रचार

• चयनित खदानों, कार्यालय परिसरों व विभागों की सफाई

• कचरे के उचित निस्तारण हेतु डस्टबिन की स्थापना

• जलस्रोतों, शौचालयों, अस्पतालों व औषधालयों की सफाई

• आस-पास के गांवों में पौधरोपण और पौध वितरण

इन सभी प्रयासों का उद्देश्य स्वच्छता को जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाना है, न कि केवल एक अभियान समझना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles