28.9 C
Ranchi
Thursday, June 18, 2026
spot_img

पहली ही बारिश में करोड़ों की लागत से नव निर्मित पुल के अगल-बगल में मिट्टी फीलिंग धराशाई

पहली ही बारिश में करोड़ों की लागत से नव निर्मित पुल के अगल-बगल में मिट्टी फीलिंग धराशाई….

भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड अंतर्गत दुम्बो पंचायत के ग्राम मलगो नदी पर करोड़ो की लागत से नवनिर्मित पुल में अगल बगल में मिट्टी फीलिंग की गई थी जो कि पहली ही बारिश में धरासाई हो गई और मिट्टी का कटाव हो रहा है और सड़कों में दरारें साफ-साफ दिखाई पड़ रही है विकास कार्यों में हुए अनियमित की हल्की बारिश ने ही पोल खोल दीया। वही 33 हज़ार के पोल भी नर्निमित पुल के समीप गिरने के कगार पर है। यह किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।

जब इस संबंध में कांग्रेस जिला सचिव सह पंचायत समिति सदस्य दुम्बो जहांगीर आलम से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा एक महीना पूर्व पुलिया निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था हल्की बारिश ने ही संवेदक एवं विभागीय कर्मी की लापरवाही से किए गए कार्य को बेनकाब कर दिया,गाड़वाल निर्माण एवम मिट्टी भराई में गुणवत्ता पूर्ण काम नहीं होने से मिट्टी का कटाव हो रहा है। निर्माण अवधि में कई बार विभागीय अभियंता एवं वरीय अधिकारियों को फोन कर सूचना दी कोशिश की गई परंतु उनके द्वारा फोन ही नहीं उठाया जाता था। अब हल्की बारिश ने ही विभागीय इंजीनियरों के लापरवाही का पोल खोल दिया। श्री आलम तत्काल इसे ठीक करने का मांग किए हैं। जल्द इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो जिला के आला अधिकारियों को चिट्ठी लिखी जाएगी साथ ही माननीय मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंप कर विकास के कार्य में की गई अनियमित्ता की शिकायत की जाएगी। वही अब जिला प्रशासन इसमें क्या कार्रवाई करती है यह तो देखने योग्य बात होगी।..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles