भरनो/गुमला: भरनो थाना क्षेत्र के मलगो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे भरनो थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अजय गुप्ता ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉ दुर्गेश कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 घायल व्यक्तियों को रिम्स रेफर कर दिया।..
प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार सुबह 7:00 बजे भरनो थाना क्षेत्र के मालगो गांव में अब्दुल्ला कोटवार 75 वर्ष अपने खानदानी जमीन को घर बनाने के उद्देश्य से बाउंड्री करने के लिए नीव खोदने गए थे। जमीन की मापी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ अब्दुल्ला कोटवार (75) के सगे भाई भोटो कोटवार (60) अपने पुत्रों के साथ जिसमें इकरामुल कोटवार,चाँद कोटवार, इमाम कोटवार, समीम कोटवार,परवेज कोटवार ने अपने ही बड़े पिताजी के ऊपर में कुल्हाड़ी एवम कुदाल से हमला कर दिया जिससे सिर एवं शरीर अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। लड़ाई झगड़ा विवाद होता देख अब्दुल्ला कोटवार के बड़े पुत्र असलम कोटवार (43)ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी उनके चाचा और चचेरे भाईयों ने जमकर लात,घुसा,टांगी से हमला कर दिया। लड़ाई झगड़ा होता देख अब्दुल्ला कोटवार के अन्य पुत्र जसीम कोटवार सलमान कोटवार भी वहां पर पहुंचे उसके बाद में दोनों पक्षों में जमकर टांगी,कुदाल,कुल्हाड़ी लाठी डंडो से खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए बीच बचाव करने पहुंचे पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम को भी काफी मशक्कत करना पड़ा उसके उपरांत उन्होंने भरनो थाना को सूचित किया भरनो थाना के कर्मियों ने घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायलों को देख अफरा तफरी मच गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 व्यक्तियों को रिम्स रेफर कर दिया गया बाकी दो लोगों को यही से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष अजहर अली भी मौके पर पहुंचे घायलों को अस्पताल भेजने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो पाया था। मौके पर सब इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अजय गुप्ता सहित भरनो थाना के कई कर्मी मौके पर मौजूद थे।..






