भरनो प्रखंड में आसमानी बिजली कहर बनकर गिरी एक की मौत, एक दर्जन घायल
भरनो/गुमला : रविवार की सुबह भरनो प्रखंड में 10 बजे बारिश के दौरान आसमानी बिजली आफत बनकर गिरी एक व्यक्ति की मौत, एक दर्जन घायल । पहली घटना जौली करंज थाना अंतर्गत जौली गांव में घटी ।यहां कुछ लोग धान रोपाई कर रहे थे ।इस दौरान बारिश हुई और अचानक वज्रपात हुआ ।जिससे 45 वर्षीय सुका उरांव एवं 50 वर्षीय गंदूर मुंडा बुरी तरह झुलस गए । परिजनों ने दोनों घायलों को सिसई अस्पताल पहुंचाया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया ।परंतु रास्ते में सुका उरांव की मौत हो गई ।जबकि गंदूर मुंडा का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है ।इधर दूसरी घटना भरनो थाना क्षेत्र के कुम्हरों,भगतटोली गांव में हुई ।यहां इस गांव के सूरज महली 22 वर्ष वज्रपात से घायल हुआ ।वह बारिश के दौरान पड़ोसी जगरे उरांव के घर में था ।इस दौरान वज्रपात हुआ जिससे घर के अंदर ही सूरज महली को तगड़ा झटका लगा ।जग़रे उरांव को भी हल्का झटका लगा ।परिजनों ने उसे भरनो अस्पताल पहुंचाया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया । वहीं तीसरी घटना भरनो के खरवागढ़ा में हुई ।यहां खेत पर धान रोपाई करने के दौरान वज्रपात से बीरेंद्र उरांव की 10 वर्षीय बेटी अंकिता घायल हो गई ।उसके एक पैर में झटका लगा । उसे भी भरनो अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां उसका इलाज चल रहा है। चौथी घटना भरनो दक्षिणी भरनो पंचायत टेटेंगा टोली में छोटन दास के घर में दोपहर 12:00 बजे वज्रपात हुई जिसमे छोटन दास माँ शांति दास पत्नि सुशांति कुमारी बच्चे रॉनी एवम रॉकी को वज्रपात का आंशिक झटका लगा। जितईन उराईन भारी बारिश से बचने के लिए बचने के लिए छोटन दास के घर घुसी तो उसको भी आसमानी बिजली का झटका लगा,सभी इलाजरत है।
https://youtube.com/@pprliveindia?si=UVtybvslu7BXaUuz





