24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने वाला पेट्रोल पंप संचालक जल्द होगा गिरफ़्तार : एस.पी

पत्रकार से मारपीट करने वाले पेट्रोल पम्प के संचालक पर एसटी/एससी सहित विभिन्न धाराओं में हुआ केस दर्ज।

गुमला एसपी के निर्देश पर पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के पत्रकार पर हमला करने वाले पेट्रोल पंप संचालक को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया गया…!

चैनपुर थाना प्रभारी के अगुवाई में अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी पर दबिश बनाई हुई हैं, जल्द गिरफ्तार हो सकता है आरोपी.!

पेट्रोल पंप पर पोस्टर चिपका 100 रुपए से कम का पेट्रोल नहीं देने का किया था फरमान जिसपर सवाल करने पर हुआ पत्रकार से मारपीट और छिनताई

गुमला/चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर में संचालित गणपति बप्पा पेट्रोल पम्प के संचालक देव कुमार के द्वारा समाचार संकलन के दौरान पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक को गाली गलौज मारपीट जाति सूचक शब्द एवं अभद्र व्यवहार करते हुए संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक का माइक और मोबाइल छीन लिया था। ज्ञात हो कि एक व्यक्ति द्वारा इस पेट्रोल पंप पर लिखित सूचना थाना को दिया गया कि इस पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों को 100 रुपए से कम का पेट्रोल नहीं देने काम हो रहा है जिसे लेकर पेट्रोल पंप पर पोस्टर भी चिपकाया गया है जिसकी सूचना पत्रकार संदीप को दी गई जिसके बाद एक पक्ष की बातों को जानने के बाद दूसरे पक्ष की बात जानने के लिए ये पेट्रोल पंप गया जहां इससे संबंधित सवाल करने पर पंप संचालक द्वारा ऐसी साहस किया गया।

संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक को समाचार संकलन करने से रोक दिया था।इस दुर्व्यवहार की घटना के बाद, प्रेस क्लब गुमला के कार्यकारिणी अध्यक्ष अफ़ताब अंजुम, पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी,समूह संपादक शाहिद खान, गुमला जिला प्रतिनिधि असगर एजाज ने पुलिस अधीक्षक गुमला हारीश बिन जमा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से बात कर अविलंब कार्रवाई करने की मांग किया था, तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारीयों एवम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक से किए गए मारपीट मामले को गंभीरता से लेते हुए गणपति बप्पा पेट्रोल पंप के संचालक देव कुमार पर (एसटी एससी) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। वही खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले पेट्रोल पम्प के संचालक देव कुमार के विरुद्ध चैनपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चला रही है। आरोपी मौके से फरार बतलाया जा रहा है।

आदिवासी पत्रकार संदीप चीक बड़ाईक दुर्व्यवहार मामले में पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी के नेतृत्व में पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के पत्रकारों का समूह मंडल पुलिस अधीक्षक गुमला हारीश बिन ज़मां से मुलाकात कर आदिवासी पत्रकार से हुए उत्पीड़न मामले को गंभीरता एवं विस्तार पूर्वक पूरे घटनाक्रम को पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष रखा गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की गई की तत्काल पेट्रोल पंप के संचालक को गिरफ्तार किया जाए। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक गुमला के द्वारा आरोपी पेट्रोल पम्प संचालक देव कुमार को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया और तत्काल चैनपुर थाना प्रभारी को कॉल कर आरोपी को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है।

संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक को समाचार संकलन से रोकने तथा दुर्व्यवहार के घटना के बाद प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी,सिमडेगा ब्यूरो चीफ बलभद्र बड़ाईक,गुमला जिला प्रतिनिधि असगर एजाज,संवाददाता सिमडेगा खुशीराम कुमार संदीप चीक बड़ाईक से मिलकर पूरे घटनाक्रम का जानकारी लिए।

पुलिस पब्लिक रिपोर्टर की पूरी टीम ने एक स्वर में कहा कि संवाददाता के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब तक आरोपी पेट्रोल पम्प का संचालक देव कुमार की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे जरूरत पड़ी तो पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के सहयोगी मीडिया साथियों के साथ पुलिस महानिदेशक झारखंड से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी साथ ही गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। पत्रकार से हुए दुर्व्यवहार एवम मारपीट मामले से पुरे पत्रकारिता जगत में रोष है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles