28.9 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

तीन दरिंदो ने नाबालिक आदिवासी बेटी की लूटी अस्मत,भेजा गया जेल

गुमला/चैनपुर : शुक्रवार को देश जब आजादी का जश्न में डूबा हुआ था उस वक्त तीन दरिंदों ने एक आदिवासी नाबालिक बेटी की असमत लूट ली।

मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है जहां मुख्यालय के बरवे मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहन के बाद समारोह का आयोजन किया जा रहा था। वहीं पर थाना क्षेत्र की पीडिता नाबालिक छात्रा स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने पहुंची हुई थी,स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा था। उस कार्यक्रम में तीन दरिंदे भी पहुंचे हुए थे। (1) रूपेश कुजूर (30) पिता रंजीत कुजूर (2) चेतन कुमार पासवान (30) पिता नरेंद्र कुमार पासवान (3) संदीप कुमार पासवान (34) पिता-ओम कुमार पासवान तीनों चैनपुर निवासी ने उक्त नाबालिक छात्रा को जबरन एक किलोमीटर की दुरी पर शंख नदी के किनारे स्थित जंगल में ले गए वहाँ पर तीनों दरिंदो ने बारी बारी से नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 11:00 बजे दिन का है दुष्कर्म की शिकार युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी परिजन एवं गांव वाले सभी पीड़िता को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे वहां पर लिखित आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सशस्त्र बल के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की और महज कुछ घंटे में ही तीनों दुष्कर्मियों को अपने गिरफ्त में ले लिया। तीनों दुष्कर्मी रूपेश कुजूर, चेतन कुमार पासवान,संदीप कुमार पासवान को शनिवार को जेल भेज दिया गया। वही स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे चैनपुर को शर्मसार कर दिया।

संवाददाता- संदीप चीक बड़ाईक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles