28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

शिक्षा विभाग का कार्यालय तो खुला परंतु कर्मी रहे गायब,कार्रवाई की मांग

शिक्षा विभाग का कार्यालय तो खुला परंतु कर्मी रहे गायब,कार्रवाई की मांग …

भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिक्षा विभाग का कार्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को सभी कर्मी बिना छुट्टी के अपने दायित्वों का निर्वहन छोड़कर रहे नदारद। जैसा कि झारखण्ड में दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 19/6/25 गुमला उपायुक्त के निर्देश अनुसार छुट्टी घोषित की गई थी। उसके उपरांत 20/6/25 शुक्रवार को सभी कोटी के विद्यालय एवं शिक्षा विभाग का कार्यालय प्रखण्ड संसाधन केंद्र खुला परंतु शुक्रवार को भी बिना सूचना के कर्मी रहे गायब।जब कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव शिक्षकों से संबंधित सूची की मांग करने हेतु दोपहर के 1:00 बजे पहुंचे हुए थे उस समय भी शिक्षा विभाग के कार्यालय में कोई कर्मी उपस्थित नहीं थे जिसको लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने काफी नाराजगी व्यक्त किया और उन्होंने कहा इस तरह प्रखंड मुख्यालय में जब शिक्षा विभाग का कर्मी बिना छुट्टी के गायब रहते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी विद्यालय का क्या हाल होगा उन्होंने कहा जिला शिक्षा अधीक्षक तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की करें। शिक्षा विभाग के लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कांग्रेस के वरीय पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे साथ ही झारखंड के शिक्षा मंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में गरीब तबके के विद्यार्थी पठन-पाठन करते हैं परंतु भरनो प्रखण्ड का शिक्षा विभाग का हल खस्ता हो गया है। कांग्रेस कमेटी द्वारा एक टीम गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे साथ ही सरकारी विद्यालय में किसी प्रकार की कमी पाई जाने पर या विभागीय कर्मियों की लापरवाही पाई जाने पर उच्च अधिकारी को सूचित कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles