24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

नॉर्वे में साइबरपीस के संस्थापक वीनीत कुमार ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से की मुलाकात, भारत-मॉरीशस के बीच साइबर सहयोग को मिलेगा नया आयाम

नॉर्वे में आयोजित संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2025 के दौरान साइबरपीस के संस्थापक और ग्लोबल प्रेसिडेंट वीनीत कुमार को मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति श्री धरमबीर गोखूल से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक मुलाकात के दौरान वीनीत कुमार ने राष्ट्रपति गोखूल को “साइबर डिप्लोमेसी” विषय पर आधारित CyberPeace पुस्तक की एक प्रति भेंट की और संगठन द्वारा वैश्विक स्तर पर किए जा रहे साइबर शांति प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की।
यह संवाद भारत और मॉरीशस के बीच तेजी से बढ़ते साइबर सहयोग और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूती प्रदान करता है। दोनों देशों के बीच का रिश्ता केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि एक साझा शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक साइबर स्पेस पर आधारित है।
मुलाकात के बाद राष्ट्रपति गोखूल ने सोशल मीडिया पर वीनीत कुमार को धन्यवाद देते हुए यह स्पष्ट किया कि मॉरीशस साइबर सुरक्षा, साइबर रेज़िलिएंस और उभरती तकनीकों में नवाचार के क्षेत्र में सहयोग के लिए तत्पर है।
राष्ट्रपति गोखूल ने कहा,
“नॉर्वे में साइबर डिप्लोमेसी को लेकर वीनीत कुमार के साथ हुआ संवाद बेहद सार्थक रहा। मॉरीशस अब वैश्विक स्तर पर साइबर सुरक्षा में अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है। हम उभरती तकनीकों जैसे ब्लॉकचेन और साइबर शांति की दिशा में उद्देश्यपूर्ण नवाचार को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वहीं, वीनीत कुमार ने भी इस मुलाकात पर आभार जताते हुए कहा कि,
“भारत और मॉरीशस का रिश्ता सिर्फ रणनीतिक नहीं, एक गहरा और भरोसेमंद रिश्ता है। यह मुलाकात साइबरपीस की वैश्विक मिशन को और मजबूती देती है — एक ऐसा साइबरस्पेस जो हर व्यक्ति के लिए शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक हो।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles