24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

एक शराबी ने दो शराबी को मौत के घाट उतारा

शराब के नशे में धुत युवक ने दो व्यक्तियों की लाठी से पिट पिट कर की हत्या.

चैनपुर/गुमला: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनावल पंचायत के लीगीरपाट से एक दिल दहला लेने वाली खबर आई एक नशेड़ी युवक छोटे मुण्डा(18) ने अपने गांव के ही दो व्यक्तियों का निर्मम तरीके से लाठी डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधराम मुंडा( 23) सुखराम मुंडा (60) के रूप में मृतकों की पहचान की गई!…

मामला कुछ इस प्रकार : 6 जून शुक्रवार को छोटे मुंडा (18) बुधराम मुंडा(23)और सुखदेव मुंडा(60)अपने गांव लिगीरपाठ से 1 किलोमीटर की दूरी पर जंगल किनारे सुनसान स्थल पर तीनों व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया उसी में छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा ने मिलकर सुखदेव मुंडा की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर डाली और गांव वालों को इसकी कानों कान खबर तक नहीं लगी दूसरे दिन शनिवार को पुन: छोटे मुंडा एवं बुधराम मुंडा किसी सुनसान जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे उसी दरमियान किसी बात को लेकर छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा में झगड़ा हो गया बात इतनी बढ़ गई की छोटे मुंडा ने बुधराम मुंडा की लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसकी भी हत्या कर डाली। वहीं छोटे मुंडा ने दोनों की हत्या कर शव छुपाने के लिए टीसीबी गड्ढे में शव को डाल कर उसके ऊपर में मिट्टी डालने ही वाला था कि परिजनों को इसकी भनक लग गई आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सुखराम मुंडा एवं बुधराम मुंडा का शव पड़ा हुआ था उसके बाद में हत्यारा युवक छोटे मुंडा को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ रखा था वहीं रविवार की सुबह चैनपुर पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के उपरांत एसआई दिनेश कुमार, अशोक कुमार, विजय उरांव एवं थाना के अन्य सिपाही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया एवं हत्या के अभियुक्त छोटे मुंडा को भी गिरफ्तार कर चैनपुर पुलिस थाना ले लाई। वही दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles