सड़क दुर्घटना में खरवा गढ़ा एक किशोर की मौत…
भरनो/गुमला: भरनो थाना क्षेत्र के कुम्हारो खरवागढ़ा राँची गुमला मार्ग एनएच 23 में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में जरिया बेड़ो निवासी रोहित लोहरा पिता जमुना लोहरा (20) की दर्दनाक मौत हो गई,घटना शाम 7:45 बजे की है।..
मिली जानकारी अनुसार रोहित लोहरा पिता जमुना लोहरा (20) अपने अचीवर मोटरसाइकिल से जरिया बेड़ो से भरनो थाना क्षेत्र के जुरा गांव आ रहा था। उसी क्रम में खरवागढ़ा के समीप रास्ते में एक ट्रैक्टर खड़ी थी ट्रैक्टर के टेलर को पीछे से मृतक युवक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय युवकों के द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया वह नहीं पहुंची तब एक टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रभारी डॉ जाहिद अख्तर जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया वहीं जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई थी ट्रैक्टर मौके से फरार हो गई। परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर गूंज उठा और माहौल गमगीन हो गया। दुखद बात यह है कि मृतक रोहित लोहरा की 18 वर्षीय पत्नी नमिता कुमारी विधवा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष अजहर अली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनों पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिए। मौके पर भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति पहुंच कर आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत शव को सुरक्षित अस्पताल परिसर में रखवाया गया बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

भरनो थाना क्षेत्र में पलमा गुमला फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य 2 वर्ष से प्रगति पर है जिसमें प्रतिदिन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो रहे हैं और बहुत सारे लोगों को दुर्घटना में मृत्यु हुई हो रही है वही अनस्किल्ड ट्रैक्टर चालकों की वजह से भी कई दुर्घटना हुई है जिसमें कई युवकों की मौत हो चुकी है वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने मांग किया अत्यधिक रफ्तार से चलने वाले ट्रैक्टर चालकों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए और उनकी वाहन एवम ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जानी चाहिए।




