24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में की गई आयोजित

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में की गई आयोजित…

भरनो/गुमला:- भरनो थाना परिसर में गुरुवार को आगामी 7 जुन को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई। उक्त बैठक में प्रमुख पारस नाथ उरांव,अंचलधिकारी अविनाश कुजूर एवम थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने सयुंक्त रूप से सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की अपील की। साथ ही गणमान्य लोगों से विभिन्न गांवों में बकरीद पर्व में पढ़ी जाने वाली नमाज की निर्धारित समय की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। साथ ही किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील किया गया। सोशल मीडिया पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए रखेगी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले या गलत संदेश फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी तरह की कुछ मामला हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, मुखिया मंजू देवी,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम,एसआई मंटू चौधरी,अभिनंदन कुमार वरिष्ठ कांग्रेसी पतितपावन शाही,महावीर पांडा,चंद्रमोहन यादव,कपिल गोप,सत्येंद्र कु साहू,विक्रम सिंह,शकीम अंसारी,नेसार खान, सोबराती अंसारी, हकीम खा,भरनो थाना के कर्मी के अलावा सभी समुदाय के गणमान्य लोग में उपस्थित हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles