24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

मस्जिद ए गौसिया अमनपुर में पवित्र रमजान माह की विशेष नमाज तरावीह अक़ीदत के साथ हुई संपन्न

मस्जिद ए गौसिया अमनपुर में पवित्र रमजान माह की विशेष नमाज तरावीह अक़ीदत के साथ हुई संपन्न।

भरनो। गुमला : रमजान के पवित्र माह में पूरी दुनिया में अदा की जाने वाली विशेष नमाज तरावीह मुकम्मल कुरान पाठ हुआ संपन्न।

भरनो प्रखंड मुख्यालय के अमनपुर के मस्जिद ए गौसिया में पवित्र रमजान माह में अदा की जाने वाली विशेष नमाज तरावीह हाफिज व कारी सैफी रिज़वी द्वारा 17 दिनों तक नियमित रूप से पवित्र कुरान पढ़कर लोगों को सुनाया। इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों अक़ीदत के साथ तरावीह की विशेष नमाज़ क़ो अदा किया। तारावीह की नमाज़ के दौरान मस्जिद ए गौसिया के इमाम हाफ़िज़ जुल्फिकार अहमद भी मौजूद रहे उन्होंने रोजेदार एवं उपस्थित नामाजियों को संबोधित करते हुए पवित्र रमजान माह की विशेषताओं को लोगों को बतलाएं साथ ही युवाओं को बुराई से बचने एवं नशा से दूर रहने की नसीहत दी। तारावीह नमाज संपन्न होने के पश्चात फातिहाखानी का एहतमाम किया गया था। रोजेदारों एवं बच्चों के बीच शिरनी बांटा गया।

तरावीह संपन्न होने पर अंजुमन इस्लामिया अमनपुर के सदर सेक्रेटरी एवं अंजुमन के सदस्यों ने हाफिज व कारी सैफी रिजवी को उपहार स्वरुप नगद राशि एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर सदर गुलाम नबी फ़रास, सेक्रेटरी ऐनाईत अली,इरशाद अहमद,शमशाद खान,नेसार खान,अयूफ मल्लिक,अब्बास आंसरी, सबील खान,फ़िरदौस मल्लिक,अमिन खान,आशफ़ चौधरी, मुबारक़ मियां, जावेद कोटवार,कयुम कोटवार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles