28.9 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार,पुलिस क़ो बैरंग लौटना पड़ा

कुआं में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार,पुलिस क़ो बैरंग लौटना पड़ा ।

गुमला। चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाटोली ग्राम में बीते गुरुवार की शाम 05.03.2026 को एक व्यक्ति राकेश मिंज उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय ब्लास्यूश मिंज नशे की हालत में घर से निकला था दूसरे दिन शुक्रवार की शाम को ग्रामीणों के माध्यम से चैनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की कुंआँ में मृत व्यक्ति का शव तैर रहा है, सुचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया । परंतु परिजनों ने किसी के ऊपर संदेह जताने से इंकार कर दिया साथ ही परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से भी इंकार किया ।

परिजनों के पोस्टमार्टम करने से मना करने के उपरांत पुलिस अपने करवाई से हुई वंचित।

चैनपुर थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम नहीं कराने की कोई नई बात नहीं है आए दिन इस तरह की स्थिति उत्पन्न होते रहती है पूर्व में भी नदी में डूब कर बच्ची की मृत्यु हो गई थी परंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार किया था। अब इसे जानकारी के आभाव कहें या अज्ञानता का शिकार क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं रहने से मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं मिलता है,सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से जो मुआवजा की राशि चार लाख रु मिलने का प्रावधान वह भी परिजनों को नहीं प्राप्त होगा। पोस्टमार्टम नहीं होने से मृत्यु के कारण तक पुलिस नहीं पहुंच पाएगी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बतलाया कि परिजनों क़ो काफ़ी समझने का प्रयास किए परन्तु परिजन ना तो केस दर्ज करने के लिए राजी हुए ना ही पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हुए थाना प्रभारी ने परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा के संदर्भ में भी विस्तार पूर्वक बतलाएं परंतु उस पर भी परिजन राजी नहीं हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं रहने पर मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सदस्यता के लाभ से भी वंचित होने की बात कही। परंतु परिजन अज्ञानता वश किसी तरह का लाभ लेने के लिए राजी नहीं हुए तब अंततः थाना प्रभारी अरविंद कुमार सभी कार्रवाई को रोकते हुए बैरंग थाना लौट आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles