श्रद्धा,उत्साह भक्तिमय माहौल में ऐतिहासिक रथ यात्रा चंदागढ़ में आयोजित..
प्रभु जगन्नाथ,भाई बलभद्र बहन सुभद्रा के साथ पहुंचे मौसी बाड़ी। ..
भरनो(गुमला) :- भरनो प्रखंड के समसेरा गाँव में स्थित चंदागढ़ में पुरे विधि विधान से भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की गई। आज सुबह से ही भक्तिमय माहौल में उत्साह और श्रद्धा के साथ हज़ारो श्रद्धांलुओ ने पूजा अर्चना किया। 51 वर्ष पूर्व से ऐतिहासिक रथ मेला का आयोजन शमशेरा गांव के चंदागढ़ में किया जा रहा।शाम करीब 5 बजे भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र औऱ बहन सुभद्रा के साथ पहुचे मौसी बाड़ी। इस मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया।जिसमे बच्चों के लिए जमपिंगजपाक, झूला,चित्रहार वगैरह भी लगी हुई थी मेला को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह रहा। मेला में विभिन्न तरह के तरह के मिठाईयों को लेकर दूसरे प्रखंड से होटल संचालक पहुंचे थे। प्रखंड के विभिन्न गांव से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचे हुए थे। रथ मेला का आयोजन करने में मेला कमेटी के अलावा पूर्व मुखिया कपिल देव गोप की भूमिका सराहनीय रही उनके सफल प्रयास से ही भव्य मेला का आयोजन किया जा सका। सुरक्षा व्यास्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाति की गई थी। दंडाधिकारी के रूप में अंचल निरिक्षक शहीद अनवर मौजूद रहे। भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाले हुए रहे रथ यात्रा का अगुवाई स्वयं थाना प्रभारी ने किया मौके पर एसआई मंटू चौधरी,एसआई अर्जुन यादव,एसआई विजय लकड़ा,एसआई निर्मल प्रसाद एएसआई रामजी बैठा सहित भरनो थाना के पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।…





