भरनो/गुमला : रविवार को भरनो थाना अंतर जिला चेक पोस्ट पर सड़क सुरक्षा के तहत वाहन जांच अभियान चलाया गया इस दौरान थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने वाहन चालको गांधीगिरी दिखाते हुए गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और यातायात नियमों का पालन करने का वाहन चालकों से आग्रह किया।
सड़क दुर्घटनाओं में व्यापक वृद्धि को देखते हुए यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने हेतु गुमला जिला में व्यापक रूप से वाहन जाँच अभियान चलाया गया है जिसमें वाहन चालकों को हेलमेट,सीट बेल्ट के उपयोग करने हेतु अपील की जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और लोगों की जान माल की सुरक्षा हो सके।

इस संदर्भ में भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी दो पहिया वाहन चलाएं हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें,सड़क दुर्घटना समय देखकर नहीं आती है स्वयं एवं अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है किसी भी परिस्थिति में लोग नशापान कर वाहन ना चलाएं,वाहन चलते के समय सतर्कता बरते।




