22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

भरनो/गुमला : शुक्रवार को झारखंड सरकार के निर्देशाअनुसार प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो मे किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ,सिविल सर्जन डॉ शंभु नाथ चौधरी, SRM टीम के सदस्य डॉ प्रफुल कुमार मलिक, संजीत कुमार एन जी ओ कॉर्डिनेटर, DRCHO डॉ सुनील राम,जिला डाटा प्रबंधक साजिद इकबाल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जाहिद अख्तर अंसारी,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोख्तार आलम, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष हरि शंकर शाही, वरिष्ठ कांग्रेसी पतित पावन शाही,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सहियाओं के द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत गीत गा कर अतिथियों का अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी जन जन तक पहुंचना है। सरकार की इच्छा है कि लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे सके । उन्होंने कहा कि सभी रोगों का इलाज व जाँच स्वास्थ्य मेला के माध्यम से कि जा रही है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इस मेले में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अलग अलग बीमारियों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया है जिसमे वे अपना इलाज जाकर निःशुल्क करा सकते हैं। ने संबोधित करते हुए कहा कि लोग इस तरह की सुविधाओं का लाभ ले ।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने उपस्थित लोगों को अपने विचारों से अवगत कराते हूए सिविल सर्जन गुमला शंभू नाथ चौधरी से भरनो में एक-रे मशीन टेक्निशियन के साथ में देने की मांग कीया साथ ही एंबुलेंस से होने वाली दिक्कतों को देखते हुए एंबुलेंस का भी मांग किया वहीं सिविल सर्जन ने अस्वस्थ करते हुए कहा कि सरकार को एंबुलेंस के लिए चिट्ठी भेजी गई है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को निर्भीकता पूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि हैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ में हैं किसी भी परिस्थिति में उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है अपील करते हुए कहा आयुष्मान कार्ड बनवाए ताकि निःशुल्क पंजीकृत अस्पतालों में पहुंचकर 15 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

इस स्वास्थ्य मेला में मातृत्व, बाल स्वास्थ्य,वरिष्ठ नागरिक का इलाज, एन सी डी, सामान्य कैंसर, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, RTI/STI , तंबाकू निषेध, परिवार नियोजन परामर्श, ANC जाँच आदि स्टॉल लगाया गया । कार्यक्रम में हीमोग्लोबिन, शुगर, सिकल सेल, रक्त चाप, मलेरिया, टीबी मरीज का x ray आदि का जाँच किया गया वही टीबी मरीजों को पोषण कीट का वितरण भी किया गया। समाचार लिखे जाने तक मे लगभग 576 मरीजो की जाँच की जा चुकी थी। इस अवसर पर, सभी पंचायतों के मुखियागण,मीडिया कर्मी, डॉ ज्योति कुजूर, डॉ दुर्गेश कुमार, डॉ प्रियंका सिंह,डॉ अशोक ,डॉ धीरज मंडल ,प्रखंड लेखा प्रबंधक मोहम्मद जावेद हसन, बी पी एम रविंद्र कुमार, फहीम चौधरी , प्रखंड डेटा प्रबंधक, प्रखंड के सभी सी एचओ,जीएनएम ,एएनएम,आयुष्मान मित्र,
एमपी डबल्यू, एसटीएलएस,एसटीएस, ऑफथाल्मिक,बीटीटी,सहिया साथी, सहिया सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles