परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर के लिए गर्व का क्षण,अमित कुमार सहायक प्रोफ़ेसर को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पुरस्कार से किया गया सम्मानित 2024-25
गुमला/चैनपुर : परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर के लिए गर्व का क्षण है कि यहाँ के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, अमित कुमार, सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, को रांची विश्वविद्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी 2024-25 सम्मान से नवाज़ा गया। यह उपलब्धि एनएसएस स्वयंसेवकों, कॉलेज परिवार और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है, जिसने संस्थान की पहचान को नई ऊँचाई प्रदान की है।
इस अवसर पर, कॉलेज प्राचार्य, रेव. फादर अगस्तुस एक्का, ने अमित कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण की सराहना की। अमित कुमार ने इस सम्मान पर अपने प्राचार्य और पूरे शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
साथ ही, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेने और परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के लिए नेहा को भी सम्मानित किया गया ।
अमित कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं बल्कि पूरे एनएसएस परिवार और सभी विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस ऐतिहासिक और यादगार क्षण को कॉलेज के लिए गर्व का पल बताया।







