28.9 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

कला उत्सव में जेवीएम, श्यामली ने मारी बाजी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना, राँची की ओर से जिला स्तरीय कला उत्सव 2025-26 का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, बरियातू में किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की पहचान, उनके समग्र विकास तथा शिक्षा में कला के समावेशन को प्रोत्साहन देना था।

कार्यक्रम में राँची के लगभग सौ प्रतिष्ठित विद्यालयों के कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जेवीएम, श्यामली के छात्रों ने कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

संगीत गायन (समूह गीत) प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं एवं ग्यारहवीं के छात्र हरविराज सिंह, काव्य नाथ शाहदेव, राजवर्धन और अर्चिता हाजरा ने पंजाबी लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संगीत वाद्ययंत्र (वादन) श्रेणी में कक्षा नवीं के शौर्य कुमार ने बांसुरी वादन द्वारा सबका मन मोह लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एकल शास्त्रीय नृत्य में कक्षा दसवीं की छात्रा राज नंदिनी ने ओडिसी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

नाटक प्रतियोगिता में कक्षा नवीं एवं दसवीं के छात्र मिनौली, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमाया रंजन और दिव्यम राज की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली, और उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संगीत गायन, वादन तथा नाट्य प्रस्तुति में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। यह संस्थान छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षण एवं पाठ्येतर सहगामी कार्यकलाप के साथ-साथ खेलकूद के लिए उत्तम वातावरण देने के लिए कृत संकल्पित है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री समरजीत जाना ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। कला शिक्षा न केवल रचनात्मकता को बढ़ाती है, बल्कि संवेदनशीलता और अनुशासन की भावना भी विकसित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles