24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

संत जॉन चर्च में तुसगो पर्व के लेकर हर्षोउल्लास के साथ किया गया मिस्सा बलिदान।

गुमला चैनपुर: चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन चर्च चैनपुर में तुसगो पर्व के शुभावसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिस्सा बलिदान से की गई। चैनपुर के डीन श्रद्धेय फादर जिब्रेयनस किंडो मुख्य अनुष्ठाता के कर कमलों से सारी धर्मविधि से संपन्न हुई। सह- अनुष्ठाता की भूमिका फादर अगस्तुस एक्का प्राचार्य परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर और फादर राजेंद्र तिर्की प्रधानाचार्य बरवे उच्च विद्यालय ने निभाई। ख्रीस्त विश्वासियों को संबोधित करते हुए फादर डीन ने कहा कि हमारा जीवन जल जंगल जमीन से जुड़ा है। हमारे पूर्वज खेती बारी करते थे। हम सभी खेती बारी करते हैं। आज हम सभी ख्रीस्तीय तूसगो(नयाखानी पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। यह तेव्हार हमारी संस्कृति एवं फसल से जुड़ा पर्व है। यह नयाखानी ” तुसगो “पर्व नए फसल आने की खुशी में ईश्वर को धन्यवाद देते हुए धूमधाम से मनाया जाता है।आज हम सबसे पहले नए फसल एवं ईश्वर की कृपा और आशीष के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। और यह नया अन्न धन सबसे पहले पिता ईश्वर को ही अर्पित करते हैं। साथ ही साथ सभी पूर्वजों को याद करते हैं,और धन्यवाद देते हैं, एवं प्रार्थना करते हैं। हम जो कुछ भी हैं ईश्वर की कृपा से हैं। इसलिए नयाखानी अर्थात तुसगो पर्व में हम सभी नया अन्न खाते हैं और ईश्वर और पूर्वजों को याद करते हैं,और हृदय से धन्यवाद देते हैं। इसके पूर्व चैनपुर गांव की भाई बहनों एवं माता पिताओं द्वारा नाचते गाते हुए पुरोहितों को पवित्र बेदी तक लाया गया। सभी ख्रीस्तीय परिवार द्वारा नए अन्न , जावा, चिवड़ा चर्च में लाया गया,जिसपर पुरोहितों ने आशीष दी।प्रवेश नाच, बाईबल जुलूस, चढ़ावा, बाईबल पाठ, निवेदन प्रस्तुति, नृत्य एवं गायक दल की प्रार्थनामय एवं भक्तिमय प्रस्तुति चैनपुर गांव वालों ने किया। धार्मिक अनुष्ठान के अंत में सभी ख्रीस्त विश्वासियों को समारोही आशीर्वाद दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर पवन लकड़ा, फादर अमित डांग, फादर अमृत खेरवार, फादर इनोसेंट कुजूर, फादर सुमन बारला, फादर प्रेम कुजूर, सिस्टर ललिता, सिस्टर दिव्य, सिस्टर सुमन टोप्पो, सिस्टर हेलन , सिस्टर दीप्ति, सिस्टर नित्य, सिस्टर मिलेता, सिस्टर रोशनी, सिस्टर सिसलिया, सिस्टर नेहा, सिस्टर अन्नी, सिस्टर प्रोमिला, प्रचारक ज़खरियस, विनय, सुदीप, अनुपम, रजनी, मनोरमा, रेनॉल्ड, स्मिता, पैट्रिक, इमरेंशिया, ललिता, ब्रदर अंकित, फ़िलमोन एवं हजारों ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles