22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

जेएसएलपीएस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी मक्का प्रोसेसिंग इकाई का वार्षिक आमसभा आयोजन

भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी मक्का प्रोसेसिंग इकाई के द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों का पारंपरिक नृत्य कर जेएसएलपीएस के दीदियों द्वारा स्वागत किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम, प्रेम मिंज,नीलकंठ कच्छप के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।अकाउंटेंट सुमन कुमारी के द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जेएसएलपीएस के कार्यों की जमकर सराहना किया तथा उन्होंने कहा कि जब भी विकास कार्यों में मैनपावर की कमी महसूस होती है उस वक्त जेएसएलपीएस अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हर कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुशलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में जेएसएलपीएस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जेएसएलपीएस द्वारा संगठित रूप से समूह का निर्माण कराया गया जिससे महिलाओं को विकास कार्यों से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक सशक्त बनाने हेतु सशक्त कदम उठा रही है भरनो के जेएसएलपीएस के कर्मियों ने अपने कार्यों से एक अलग पहचान स्थापित किया और महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण पेश किया है।

प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने भी जेएसएलपीएस के कार्यों का सराहना किए तथा महिला मंडल समूह के द्वारा मक्का प्रोसेसिंग इकाई द्वारा निर्मित उत्पादों का सराहना किए तथा हर सहयोग देने का वादा भी किया।

जेएसएलपीएस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी मक्का प्रोसेसिंग इकाई द्वारा महिला मंडल समूह को रोजगार उपलब्ध कराते हुए मक्का द्वारा पौष्टिक आहार लड्डू, निम्की,ठेकुआ,भुजिया का निर्माण किया जा रहा है। जेएसएलपीएस न केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहा है बल्कि महिलाओं को कार्यों में भी दक्षता हासिल करा रही है जिससे महिलाएं आर्थिक स्वालंबन की ओर तेजी से बढ़ रही है कई महिलाओं ने इस दौरान अपनी आर्थिक स्थितियों का जिक्र किया तथा जेएसएलपीएस समूह से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ की जिसकी गवाह वार्षिक आम सभा बनी। मौके पर BAP रश्मि कुमारी, FTC संध्या कुमारी सीईओ संदीप कुमार, अकाउंटेंट सुमन कुमारी के अलावा सीएलएफ के पदाधिकारी सहित महिला मंडल समूह की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles