27.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

पंचायत समिति सदस्यों द्वारा समीक्षा बैठक की गई आयोजित

भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उरांव के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी डॉक्टर जाहिद अख्तर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम केरकेट्टा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज झा, डॉ विजय भारती सहित कृषि विभाग,शिक्षा विभाग आदि उपस्थित रहे। मौके पर दो बैंक तथा कई विभाग के लोग नहीं पहुंचे थे जिसको लेकर पूरे बैठक में गहमा गहमी रहा पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किया तथा स्पष्टीकरण मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्कूल में कार्य दिवस के दिन अनावश्यक रूप से डीजे बजाकर शिक्षक दिवस मनाने को लेकर भी बात उठी तथा संबंधित स्कूल पर कार्रवाई करने का प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने निर्देश दिया। इस दौरान बैंकों के क्रियाकलापों से पंचायत समिति सदस्य खासे नाराज रहे उन्होंने ग्रामीणों को आनावश्यक रूप से परेशान करने वाले बैंकों के ऊपर में अंकुश लगाने हेतु प्रोसीडिंग लाकर उनके ऊपर में कार्रवाई करने की योजना बनाई गई। शिक्षा विभाग के द्वारा इक्को क्लब के गठन के लिए प्रत्येक स्कूल को 10 हज़ार रुपए की राशि दी गई थी परंतु कई स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन द्वारा राशि खर्च करने में हेर फेर करने का आरोप पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम के द्वारा लगाया गया जिस पर प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव के द्वारा स्कूलों में निरीक्षण करने के पश्चात त्रुटि पाए जाने पर संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई करने की बात कही।वहीं शिक्षा विभाग कर्मी के द्वारा बैठक में इक्को क्लब की राशि के मामले में गलत जानकारी प्रस्तुत किया गया जिस पर पंचायत समिति जहांगीर आलम ने हस्तक्षेप किया। बैठक में क्रमवार सभी विभागों की समीक्षा की गई परंतु कई विभाग कर्मी नदारत रहे जिससे प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव एवम पंचायत समिति सदस्य नाराज रहे। प्रखंड प्रमुख ने कहा अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध स्पस्टीकरण की माँग की जाएगी।बिआरपी समीम एज़ाज,बीपीएम वसीम, जेई तारिक़,पंचायत समिति सदस्य बिरसा उराव,भरत उराव,शांति उराव, फूलकुमारी उराव,मुखिया मंजू देवी,शिवदेव लोहरा, प्रवन लकड़ा,रोहित कुजूर,अमोल अकाय कुजूर सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles