28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

विवाहित महिला को चढ़ा प्यार का खुमार प्रेमी संग हुई फरार

विवाहित महिला को चढ़ा प्यार का खुमार प्रेमी संग हुई फरार

चैनपुर/गुमला : चैनपुर थाना क्षेत्र बेंदोरा गाँव में एक अजीबो गरीब घटना हुई जहां विवाहित महिला को फिर से प्यार का परवान चढ़ गया और अपने बसे बसाए घर को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। बेंदोरा गांव के संतोष तिर्की ने 2007 में मनीषा मरावी के साथ प्रेम विवाह किया था टोंगो पारिश में पारिवारिक रिश्तेदारों की उपस्थिति में क्रिश्चियन रीति रिवाज अनुसार संपन्न हुई थी सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था इस दौरान मनीषा मरावी ने पारिवारिक दायित्वों को निभाते हुए तीन बच्चों को जन्म दिया जिसमें सबसे बड़ा पुत्र 18 वर्ष द्वितीय पुत्र 15 वर्ष एवं छोटी पुत्री 6 वर्ष की है। संतोष तिर्की मुख्यत:कृषक हैं साथ में टोंगो चर्च में प्रचार का कार्य भी करते हैं। पारिवारिक दायित्व अच्छे से निभाते हुए सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था।

संतोष तिर्की को उस वक्त झटका लगा जब पत्नी मनीषा मरावी अचानक 14-6-24 को छोटी बेटी को लेकर गायब हो गई संतोष व्याकुलतावश काफी खोजबीन करने लगे तब घर से एक चिट्ठी मिली चिट्ठी थी पत्नी मनीषा की चिट्ठी को पढ़ने के बाद संतोष की जीवन में भूचाल आ गया पैरों तले जमीन खिसक गई चिट्ठी में कुछ ऐसी ही बात संतोष की पत्नी मनीषा ने लिखा था उक्त चिट्ठी में मनीषा ने लिखा मैं छोटी बेटी को लेकर जा रही हूं बड़ी होगी तो आपको वापस कर दूंगी मैं अब आपके साथ नहीं रह सकती मैं किसी और के साथ अब रहूंगी उसी के पास जा रही हूं। सामाजिक बंधन और पत्नी की बेवफाई ने संतोष तिर्की को अंदर से शर्मसार कर दिया परंतु बच्चों के भविष्य की खातिर संतोष तिर्की चैनपुर थाना पहुंचा जहां वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पत्नी को ढूंढने का गुहार लगाया। चैनपुर थाना ने वैज्ञानिक स्रोतों से पता लगाते हुए मनीषा मरावी को छत्तीसगढ़ के ग्राम नरोला थाना चंदौरा से प्रेमी विनोद कुमार सिंह के किराए के कमरे से बरामद किया,पुलिस ने जब पूछताछ किया तो पता चला विनोद कुमार सिंह पेशे से शिक्षक है और पहले से ही शादीशुदा है साथ ही दो बच्चों का पिता भी है। एक शिक्षक द्वारा इस तरह की घृणित कार्य को करने से पुलिस भी संकोच में पड़ गई। 22- 6 -2024 को मनीषा को छत्तीसगढ़ से लाकर पति संतोष तिर्की को सकुशल सौंप दिया।

फिर अब मनीषा को कहां चैन मिलने वाला था प्रेमी से दूर रहकर वह भी व्याकुल रहने लगी जब दूरी बर्दाश्त नहीं होने लगी पुन: पति पत्नी के पवित्र रिश्ता को तार तार करते हुए 6-1-2025 को फिर से फरार हो गई। पति संतोष तिर्की लोक लाज के डर से काफी खोजबिन करने का प्रयास किया परंतु अभी तक कुछ पता नहीं चला है वही संतोष तिर्की पत्नी की बेवफाई से सदमे में है पत्नी का प्रेमी शिक्षक विनोद कुमार सिंह भी कुछ बताने से इनकार कर रहा है संतोष तिर्की अभी भी इस आस में है की पत्नी लौटकर आ जाएगी क्योंकि संतोष से भी मनीषा का प्रेम विवाह हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles