24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

PIEM Institute में JEE-NEET छात्रों के लिए मोटिवेशनल सेशन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

PIEM Institute में JEE-NEET छात्रों के लिए मोटिवेशनल सेशन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र
रांची के कडरू स्थित PIEM Institute में रविवार को JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक विशेष मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से उबारना, समय प्रबंधन सिखाना और उन्हें सफलता की ओर मार्गदर्शन देना था.

सेशन के मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक और डॉ. मीनाक्षी रहे, प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता, शैक्षणिक सलाहकार और युवा परामर्शदाता,
“डॉ अभिषेक” के पास JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और “डॉ. मीनाक्षी” एक प्रतिष्ठित जीवन प्रशिक्षक और शिक्षाविद् हैं, जो छात्र मनोविज्ञान और समय प्रबंधन तकनीकों में विशेषज्ञ हैं. शैक्षणिक और मार्गदर्शन, दोनों क्षेत्रों में अनुभव के साथ, उन्होंने देश भर के छात्रों के साथ मिलकर काम किया है ताकि उन्हें एकाग्रता, आत्मविश्वास और लचीलापन विकसित करने में मदद मिल सके.

जिन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से छात्रों को बताया कि कैसे सीमित समय में अधिकतम परिणाम प्राप्त किया जा सकता है. वक्ताओं ने छात्रों को ‘स्मार्ट स्टडी’, ‘नियमित रिवीजन’ और ‘मेंटल वेलनेस’ और भी कई अहम विषयों पर व्यावहारिक सलाह दी.
कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित था, जिसमें छात्रों को सीधे विशेषज्ञों से सवाल पूछने और बातचीत करने का अवसर मिला.
जिसमें विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल किए अपने दुविधाओं से संबंधित जैसे “

छात्रों ने इस सेशन को प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अंत में सभी को ‘गोल सेटिंग’ व ‘टाइम टेबल’ पर आधारित एक गाइडबुक भी वितरित की गई.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles