गुमला जिला प्रशासन का सार्थक पहल थाना दिवस का हुआ आयोजन…
जमीन सम्बंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निवारण…
भरनो/गुमला : जिला प्रशासन के निर्देश पर भरनो थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर,प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने थाना दिवस में आए कई फरयादियों की फरियाद सुनी कई मामलों का ऑन द स्पॉट फैसला कर त्वरित निदान किया गया। कुल तेरह मामलों को रजिस्टर किया गया। वहीं कुछ मामले जमीन के ऐसे भी आए जिसमें दोनों पक्ष के लोग नहीं पहुंचे थे वैसे लोगों को अगले थाना दिवस पर समाधान करने की बात कही गई। थाना दिवस पर भरनो प्रखंड का चर्चित अबुआ आवास का मामला लेकर लाभुक शाहिना परवीन भी पहुंची हुई थी, अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपने न्यायालय में वाद को सुन कर निदान की बात कही। वही अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा की जमीन संबंधी वादों का यहां पर निपटारा किया जा रहा है लेकिन कुछ ऐसे मामले हैं जिनका फैसला न्यायालय में ही हो सकता है वैसे पीड़ितों को न्यायालय में जाने की सलाह दी जा रही है,साथ ही कहा कोई गरीब व्यक्ति है जो अधिवक्ता को पैसा देने में सक्षम नहीं है वैसे पीड़ित लोगों को डालसा के माध्यम से अधिवक्ता नियुक्त कराकर उनके मामलों को निष्पादन करने के लिए जिला प्रशासन प्रयास करेगा। वहीं थाना दिवस में राजस्व कर्मचारी बलिराम भगत, राजीव कुमार, बृजेश कुमार, एस आई मंटू चौधरी,एस,आई अर्जुन यादव सहित थाना के कई कर्मी एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे





