28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

अबुआ आवास के लाभुकों हुआ गृह प्रवेश, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सौंपा चाभी…

अबुआ आवास के लाभुकों हुआ गृह प्रवेश, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सौंपा चाभी…

चैनपुर/गुमला: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कातिंग अंबाटोली गांव में बुधवार को दो परिवारों के लिए खुशियों का सौगात लेकर आया। अमृता टोप्पो और हेंजा रौतिया ने अपने नवनिर्मित अबुआ आवास में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर के यादव बैठा ने दोनों परिवारों को बधाई दी, और उनको गृहप्रवेश कराकर नए घर की चाबी सौंपी।
अमृता टोप्पो और हेंजा रौतिया दोनों ही अपने नए घर में जाने के लिए बेहद उत्साहित थे। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिली, जिससे उनका सपना पूरा हुआ। अबुवा आवास के तहत पक्का मकान बन जाने से पूरा परिवार खुश है। उन लोगों ने बताया कि पक्का मकान हमारे लिए एक सपना की तरह था। सरकार के अबुवा आवास योजना के तहत यह सपना आज पूरा हुवा। वे अपने नए घर में खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार हैं। अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद करना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत बड़े पैमाने पर घरों का निर्माण किया जा रहा है। चैनपुर में अबुआ आवास योजना का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles