22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

भाजपा ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भरनो(गुमला) :- भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड प्रदेश की सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया एवं प्रखंड कार्यालय घेराव किया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा आज पूरे प्रखंड के इस राज्य के सभी प्रखंड में सरकार की गलत नीतियों के लिए सरकार का धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है राज्य में विधि कानून की व्यवस्था पंचायत सचिवालय से लेकर राज्य सचिवालय तक खुल भ्रष्टाचार हो रहा है,हमारे हमारे किसान भाइयों की बकाया राशि का भुगतान हो चाहे वह धान की बकाया राशि हो या आपदा की बकाया राशियों का भुगतान नहीं किया गया है।

कानून व्यवस्था की स्थिति भी निंदनीय है। राज्य की सरकार ने युवाओं को भी छलने का काम किया है बड़े पैमाने पर यहां के युवाओं को रोजगार देने की बात हुई थी लेकिन झारखंड के युवा ठगे ठगे महसूस कर रहे हैं। जनता भी महसूस कर रही है और इस सरकार पर अफसोस जाता रही है इस सरकार ने ना तो पेसा कानून लागू हो पाई है और ना ही नियोजन नीति बनाई गई है लेकिन अफसोस हेमंत सोरेन की सरकार में अभी तक कोई भी कदम नहीं उठया इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,पूर्व मंडल अध्यक्ष सन्तोष कुमार पांडा,अशोक कुमार केशरी, चंद्रमोहन महतो,नीलम गुप्ता,सुभानी उरांव,श्रीकांत केशरी,मनोहर लाल,बिट्टू गुप्ता,मुरारी केशरी सहित कई लोग शामिल थे।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles