27.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

प्रखंड परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

भरनो(गुमला) :- मंगलवार को भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस के द्वारा आम महोत्सव सह बागवानी मेला प्रदशनी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में किसानों द्वारा उत्पादन किए गए आम के विभिन्न नस्ल साथ मेला में प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी 12 पंचायत के किसान अपने-अपने आम के फलो के साथ प्रदर्शन किया। भरनो प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव,प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मौके पर प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उराव में ने कहा किसान जो आम का उत्पादन कर रहे हैं यह पहले बाहर से आता था लेकिन अभी विभिन्न नस्ल औऱ उच्च गुणवत्ता वाले फलों का उत्पादन अपने क्षेत्र में हो रहा हैं जो गर्व की बात है। आज महिलाएं बागवानी योजना से विभिन्न तरह के आम का उत्पादन कर आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ रहे है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा बिरसा हरित योजना अंतर्गत सभी पंचायत में आम का बागवानी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को उनके उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु और नए पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित करना है। आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम द्वारा आर्थिक विकास का एक प्रयास है आज हम सब इसका एक नमूना पेश कर रहे हैं लोगों को इसके फायदे फायदे बता रहे हैं।आम से अचार, चटनी कई तरह की व्यंजन तैयार किया जा सकते हैं इसके लिए उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है आपके उत्पादन अधिक होने पर आगे हम आउटसोर्सिंग के माध्यम से बिक्री एवं बाजार भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा किसानों की प्रशंसनीय कार्य है।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles