28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

सर्पदंश से हुई छात्रा की मौत, मदद के लिए पूरा प्रखंड प्रशासन पहुंचा छात्रा का गांव मकरा

भरनो/गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के ग्राम मकरा पंचायत आताकोरा में बीते रात ह्रदय विदारक घटना घटी पांचवी कक्षा में अध्ययनरत संजोनी उरांव पिता (सूरदास) नक्कू उरांव उम्र 13 वर्ष कल रात्रि में सर्पदंश इसकी शिकार हो गई थी। उक्त बालिका को सुबह के 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में लाया गया जहां डॉ दुर्गेश कुमार ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं सब इंस्पेक्टर विजय लकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भरनो पुलिस के सहयोग से भेजा गया,अस्पताल में उपस्थित परिजनों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष अज़हर अली एवम पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता को परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति एवम मृत छात्रा के पिता सूरदास होने की बात पता चली.कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष अज़हर अली मृतक छात्रा के घर मकरा गाँव पहुंच कर परिवार की वस्तु की स्थिति से अवगत हुए पारिवारिक स्थिति एवं जर्जर घर को देख काफी मर्माहत हुए। तब अंचल अधिकारी अविनाश कुजर एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता द्वारा पारिवारिक स्थिति से अवगत कराया गया, उसके उपरांत प्रखंड प्रशासन पहल करते हुए मृतक छात्रा का गांव मकरा पहुंचा जिसमें अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह , पंचायत की मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायत सचिव मृतक छात्रा के माता-पिता से मिले।तत्काल सहायता के रूप में चावल,वस्त्र,एवम कुछ नगद राशि उपलब्ध कराई गई आवास की जर्जर स्थिति को देखते हुए अंबेडकर आवास स्वीकृति हेतु जिला को अभिलेख भेजने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित पंचायत सचिव को दिया गया. अंचल अधिकारी के द्वारा राशन कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही मृतक के पिता नक्कू उराव जो कि नेत्रहीन है उन्हें विकलांगता सर्टिफिकेट हेतु प्रस्ताव संबंधित मुखिया को लाने का निर्देश दिया गया। सरकारी सहायता के रूप में सर्पदंश के पीड़ित परिवार के आश्रित को 4 लाख मुआवजा दिलाने हेतु तत्काल पहल करने की बात प्रखंड प्रशासन की ओर से की गई।..

अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के गांव पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए बढ़-चढ़कर मदद किया गया जिसका प्रशंसा पूरे क्षेत्र के लोग कर रहे हैं।..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles