22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

गुमला उपायुक्त ने किया चैनपुर प्रखंड का दौरा

गुमला उपायुक्त ने किया चैनपुर प्रखंड का दौरा।…

प्रखण्ड में चल रहे विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण…

गुमला उपायुक्त पहुंची सुदूरवर्ति तिलवारी पाठ में असुर आदिम जनजाति के बिच में।

चैनपुर/गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित बुधवार को पहुंची चैनपुर प्रखण्ड।

जहां चैनपुर प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक पुस्तकालय, प्रज्ञा केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल मे एम्बुलेंस को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमण्डल स्तरीय अस्पताल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अस्पताल निर्माण की धीमी गति को देख कार्यपालक अभियंता व संवेदक को जमकर फटकार लगाई। उसके उपरांत उपायुक्त प्रखंड कार्यालय पहुंची सामुदायिक पुस्तकालय का भी निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय और सामुदायिक पुस्तकालय को और भी बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने सिलफरी आंगनबाड़ी केंद्र और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र लोरम्बा का निरीक्षण किया। उन्होंने सेविका को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शौचालय बनवाने और आंगनबाड़ी केंद्र में लाइट पंखा लगवाने के जैसे निर्देश दिए।महेशपुर डिपाटोली गांव में ग्रामीणों ने उपायुक्त को गांव में पानी की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चार जलमीनार हैं। लेकिन सभी खराब हैं। लोगों को पानी के लिए काफी समस्या हो रही है। उपायुक्त ने पी एच डी विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी जलमीनारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उसके पश्चात उपायुक्त ने मनरेगा योजना से बने बीरसा हरित बागवानी का निरीक्षण किया और वहां की गतिविधियों की जानकारी ली। विलुप्त प्राय अदीम जनजातिय गांव लोरम्बा असूर टोली मे ग्रामीणों से गांव की समस्या को जाना जहां मुख्य समस्या पानी व बिजली की थी। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को जून माह के अंत तक प्रत्येक घर में बिजली पहुचाने का निर्देश दिया। साथ ही खराब पड़े चापाकल की मरम्मत का निर्देश दिए। को 10 दिनों के भीतर ठीक करने की बात कही। उपायुक्त प्रेरणा दिक्षित के चैनपुर पहुचने और गांव टोले मुहल्ले मे सरपट दौड़ती गाडिय़ों के काफिले को देख सभी विभागों के अधिकारियों के सांसे फुल रहे थे। सुरक्षा के चाक चौबंद के बीच पहली बार तिलवारी पाठ गांव पहुंचे उपायुक्त ने एक एक एक योजनाओं को बारीकी से देख रही थी। पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जनवितरण, मनरेगा, आवास सहित जनहित से जुड़े मामले को फोकस कर रही थी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles