भरनो/गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के भरनो बस्ती में चोरों ने दिनदहाड़े बुधवार के दिन के 12 बजे से 1बजे के बिच दिलीप कुमार साहू के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें लगभग 40 हज़ार नगद लगभग 2 लाख के सोने चांदी के गहने ले उड़े। इस भीषण चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। लोगों में व्याप्त दहशत का माहौल है त्योहारों का समय और ऊपर से भीषण चोरी की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है विगत कुछ समय में भरनो मुख्यालय में 8 से 10 चोरी की घटना घटित हुई मगर एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना से दुकानदार में व्याप्त भय है।
मिली सूचना के अनुसार भरनो राजपूत टोली निवासी दिलीप कुमार साहू एवं उनकी पत्नी दोनों पेशे से शिक्षक हैं। दोनों सुबह 9:00 बजे अपने ड्यूटी में चले जाते हैं। उसके उपरांत दोपहर के 2:00 बजे वापस आते हैं प्रतिदिन की तरह आज भी घर लौटे तो देखा घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है एवं घर के अंदर के गोदरेज का लॉक टूटा हुआ है एवं सभी सामान बिखरे पड़े हुए हैं चोरों ने घर में रखें 40 हज़ार नगद सहित,एक सोने का नथिया,एक सोना का हार,दो चांदी के पायल,चाँदी की कटोरी,चोर उड़ा ले गए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए आकि जा रही है।

वहीं घटना की जानकारी दिलीप कुमार साहू के द्वारा भरनो पुलिस को सूचना दिया गया है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मौके पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति पहुचे और जाँच में जुट गए जिसमें दो सोने के कंगन जिनकी कीमत लगभग 3:50 लाख रुपए की थाना प्रभारी ने ढूंढ कर परिजनों को दिया तथा कई सामान वापस मिल चुका है वहीं जांच आगे जारी है थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील किया है कि सभी दुकानदारों एवं घरों में सीसीटीवी अवश्य लगाए जिससे चोरी की घटना एवं अन्य अपराधीक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।




