गुमला : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के नेतृत्व में उग्रवादियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-23.09.2025 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि विशुनपुर थानान्तर्गत ग्राम केचकी, रोगरी टोली के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्रों में जे० जे०एम०पी० के क्रियावादी सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है। उक्त सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड, राँची/पुलिस महानिरीक्षक (एस०टी०एफ०) / पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस०टी०एफ०), झारखण्ड, राँची से विचार-विमर्श कर अभियान प्लान किया गया, तत्पश्चात गुमला जिला द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें गुमला जिलाबल से अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम, गुमला एवं झारखण्ड जगुआर की दो टीम अग-07 एवं अग-16 को संयुक्त रूप से छापामारी अभियान में शामिल किया गया। इसी क्रम में दिनांक-24.09.2025 को प्रातः काल में पुलिस बल एवं जे० जे०एम०पी० क्रियावादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में जे० जे०एम०पी० दस्ता के 1. लालू लोहरा, सा०-बसरटोली, थाना-सेन्हा, जिला-लोहरदगा, 2. सुजीत उराँव, सा०-रोरेड, जिला-लोहरदगा, 3. छोटु उराँव उर्फ सत्येन्द्र उराँव उर्फ रविन्द्र उराँव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता-तेतरा उराँव, सा०-होसिर, थाना+जिला-लातेहार को मारा गया है। शव के पास से एके 56 राइफल एक अदद, इंसास राइफल एक अदद, एसएलआर राइफल एक अदद तथा विभिन्न बोर के गोली बरामद हुआ है। अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।

जब्ती सूचीः-
1. एके 56 राइफल एक अदद
2. इंसास राइफल एक अदद
3. एसएलआर राइफल एक अदद
4. गोली-
5. अन्य
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम-
1. श्री सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला ।
2. पु०अ०नि० पुनित मिंज, थाना प्रभारी, घाघरा ।
3. पु०अ०नि० तरूण कुमार, थाना प्रभारी, पालकोट ।
4. पु०अ०नि० अर्जुन कुमार यादव, थाना प्रभारी, विशुनपुर।
5. पु०अ०नि० मनीष कुमार, घाघरा थाना।
6. पु०अ०नि० विकास कुमार, घाघरा थाना।
7. झारखण्ड जगुआर ।
8. क्यूआरटी टीम गुमला।
अपराधिक इतिहास :-
1. लालू लोहरा, सा०-बसरटोली, थाना-सेन्हा, जिला-लोहरदगाः- सेन्हा थाना कांड सं0-63/2024, दिनांक 01.08.2024, धारा-308 (5)/(3)/352, बी0एन0एस0 एवं 17 सी० एल० एक्ट ।
2. सुजीत उराँव, सा०-रोरेड, जिला-लोहरदगाः चैनपुर (गुमला) थाना कांड सं0-05/2022, दिनांक-29.03.2022, धारा-341/342/343/307/323/302/120बी
भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी० एल० एक्ट ।
3. छोटु उराँव उर्फ सत्येन्द्र उराँव उर्फ रविन्द्र उराँव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता-तेतरा उराँव, सा०-होसिर, थाना+जिला-लातेहार।
उल्लेखनीय है कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार बीते दिनों में उग्रवादियों के विरूद्ध की गई अभियान में प्राप्त उपलब्धियों से संबंधित विवरणीः-
1. नाम- पप्पू लोहरा, (जे० जे०एम०पी० सुप्रिमो) 2. प्रभात गंझू, (जे० जे०एम०पी० सब-जोनल कमाण्डर) को दिनांक-24.05.2025 को लातेहार जिला में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
बरामदगी- जे० जे०एम०पी० सब-जोनल कमाण्डर दिलीप लोहरा के शव के पास से क-47 01, गोली-52 (7.62 एमएम) अद्द, 2. समुन्दर लोहरा के शव के पास इंसास राइफल- 01 अद्द, गोली-113 (5.56 एमएम) एवं 3. सुशील मुण्डा के शव के पास से इंसास राइफल- 01 अद्द, गोली-101 (5.56 एमएम) बरामद हुआ है।
2. नाम- दिलीप लोहरा, जे० जे०एम०पी० का
3. सब-जोनल कमाण्डर, पिता डहरू लोहरा, सा०-बेलागढ़ा, थाना-घाघरा, जिला-गुमला, 2. समुन्दर लोहरा, पिता साधु लोहरा, सा०-दोदांग, थाना-घाघरा, जिला-गुमला एवं 3. सुशील मुण्डा को दिनांक-26.07.2025 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
बरामदगी- जे० जे०एम०पी० सब-जोनल कमाण्डर दिलीप लोहरा के शव के पास से क-47 01, गोली-52 (7.62 एमएम) अद्द, 2. समुन्दर लोहरा के शव के पास इंसास राइफल- 01 अद्द, गोली-113 (5.56 एमएम) एवं 3. सुशील मुण्डा के शव के पास से इंसास राइफल- 01 अद्द, गोली-101 (5.56 एमएम) बरामद हुआ है।
4. नाम- मार्टिन केरकेट्टा, पीएलएफआइ सुप्रिमो (15 लाख का ईनामी) पे०-स्व० जोहन केरकेट्टा, सा०-चुआटोली रेड़वा, थाना-कामडारा, जिला-गुमला को दिनांक 05.08.2025 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
बरामदगी- प्रशन के पास से एक देसी सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, जिसमें 7.65 एमएम कैलिबर कारतूस चलाने के लिए डिजाइन की गई मैगजीन, तथा 7.65 एमएम कैलिबर कारतूस का चला
हुआ 05 खोखा बरामद हुआ है। 5. नाम- प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया, भा०क०पा० (माओ०) के एरिया कमाण्डर, उम्र करीब 28 वर्ष
पे०-स्व० अमरूस एक्का, सा०-सिरसी, थाना-डुमरी, जिला-गुमला तथा सहयोगी सदस्य छोटू नायक, उम्र करीब 27 वर्ष, पे०-ननका नायक, सा०-पुटरूंगी, थाना-डुमरी, जिला-गुमला को को दिनांक 08.07.2025 को गिरफ्तारी किया गया
बरामदगी- पिस्टल 01, सिक्सर-01, मैगजीन-01, जिन्दा गोली-05 को बरामद किया गया।
6. नाम- रविन्द्र यादव, जोनल कमाण्डर (जे० जे०एम०पी०) के साथ 04 सब जोनल कमाण्डर एवं 04 एरिया कमाण्डर (जे० जे०एम०पी०) द्वारा दिनांक 01.09.2025 को लातेहार जिला में आत्मसमर्पण किया गया।
7. नाम- फिरोज अंसारी, भा०क०पा० (माओ०) के उम्र करीब 35 वर्ष, पे० कलीम अंसारी उर्फ कलीम असारी, सा० रूबेद, थाना-जोबांग, जिला लोहरदगा को दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तारी किया गया
बरामदगी- एक 303 राईफल, 303 राईफल का 200 (दो सौ) राउंड जिंदा गोली, 7.62 एमएम का 150 (एक सौ पचास) जिंदा गोली को बरामद किया गया है।
जे०जे०एम०पी० उग्रवादी संगठन करीब-करीब समाप्त हो गई है। इस संगठन के शेष बचे 02-03 सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
मुठभेड़ में मारे गये
09
गिरफ्तारी
03
समर्पण
09




