20.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

शहीद थ्रेडर किंडो के 28 वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

शहीद थ्रेडर किंडो के 28 वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई….

गुमला/रायडीह : गुमला जिला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम कासिर गहाईरटोली का बहादुर बेटा अमर शहीद थ्रेडर किंडो को उनके शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा स्थल संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो परिसर में सीआरपीएफ 158 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट एवम थाना प्रभारी रायडीह द्वारा पुष्पाअर्पित एवं मलयार्पणकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। शहीद थ्रेडर किंडो त्रिपुरा में 7.5.1997 को आईडी बालस्ट में शहीद हो गए थे। शहीद थ्रेडर किंडो के 28 वीं पुण्यतिथि में सीआरपीएफ 158 बटालियन लोहरदगा के डिप्टी कमांडेंट सुमित कुमार एवम थाना प्रभारी रायडीह के सुनील कुमार के अलावा संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं श्रद्धांजलि सभा के बाद शहीद थ्रेडर किंडो के पुत्र माइकल किंड़ो को डिप्टी कमांडेंट सुमित कुमार एवम थाना प्रभारी रायडीह सुनील कुमार के हाथों से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ कमांडेंट सुमित कुमार के द्वारा संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो के छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहे पढ़ लिखकर काबिल इंसान बनकर देश सेवा में अपने आप को समर्पित करने के लिए प्रेरित किए। वही सभी छात्र छात्राओं ने सीआरपीएफ कमांडेंट के संबोधन को सुनने के बाद देश के प्रति समर्पित भाव नजर आया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles