गांजा का व्यापार करने वाला पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल।..
भरनो/गुमला : पुलिस को मिली सफलता नशीला पदार्थ गांजा का व्यापार करने वाला सोनू अंसारी उर्फ़ गुरु चढ़ा भरनो पुलिस के हत्थे,गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बतलाया की भरनो थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री का कार्य शरारती तत्वों के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी।पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश अनुसार एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया, सूचना के आलोक में खरवा गढ़ा नहर किनारे सोनू अंसारी उर्फ गुरु के घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सोनू अंसारी उर्फ गुरु के घर से 450 ग्राम गांजा,इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन,पैकेजिंग प्लास्टिक गांजा बिक्री से प्राप्त किए हुए 1040 रुपए बरामद किया गया तथा सोनू अंसारी उर्फ गुरु को गिरफ्तार कर कांड संख्या 48/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही सोनू अंसारी उर्फ गुरु पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट कांड संख्या 18/22 में जेल जा चूका है। नशा के विरुद्ध गुमला पुलिस ने अभियान चलाकर नशीला पदार्थ का व्यापार करने वाले लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई कर रही है जिससे नशा के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। छापामारी दल में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी,सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार एवं भरनो थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।..




